• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सेलेरियो पर देश के टॉप शहरों में चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    मारुति ने सेकंड जनरेशन सेलेरियो को भारत में नवंबर की शुरूआत में उतारा था। इसकी प्राइस 4.99 लाख से 6.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसकी ऑफिशियल बुकिंग और डिलीवरी कंपनी ने नवंबर में ही शुरू कर दी थी। नए अपडेट के साथ यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन गई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 06, 2021 09:06 ist
    info icon
    published onDec 06, 2021 09:06 IST
    last updated onDec 06, 2021 09:06 IST
    600 Views
    • Write a कमेंट

    इस हैचबैक कार पर अधिकांश शहरों में कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है।

    • मुंबई, ठाणे और दिल्ली में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • जयपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में तुरंत इसकी डिलीवरी मिल रही है।
    • इस लिस्ट के अन्य शहरों में औसत एक महीने का वेटिंग पीरियड है।

    मारुति ने सेकंड जनरेशन सेलेरियो को भारत में नवंबर की शुरूआत में उतारा था। इसकी प्राइस 4.99 लाख से 6.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसकी ऑफिशियल बुकिंग और डिलीवरी कंपनी ने नवंबर में ही शुरू कर दी थी। नए अपडेट के साथ यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन गई है।

    अगर आप मारुति सेलेरियो को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां देखिए देश के टॉप शहरों में इस कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा हैः

    शहर

    वेटिंग पीरियड

    नई दिल्ली

    2 महीने

    मुंबई

    2-3 महीने

    जयपुर

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    अहमदाबाद

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    गुरुग्राम

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    कोलकाता

    1 महीना

    ठाणे

    2-3 महीने

    सूरत

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    चंडीगढ़

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    पटना

    1-1.5 महीने

    कोयंबटूर

    1 महीना

    फरीदाबाद

    कोई वेटिंग पीरियड नहीं

    इंदौर

    1 महीना

    नोटः बैंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में चल रहे वेटिंग पीरियड की जानकारी अभी हमें नहीं मिली है। जैसे ही हमें इन शहरों के वेटिंग पीरियड की जानकारी मिलती है हम इस आर्टिकल को अपडेट कर देंगे।

    यह भी पढ़ें : क्या मारुति सेलेरियो जेडएक्सआई+ वेरिएंट लेना है एक महंगा सौदा? जानिए सबकुछ

    सेलेरियो कार में 67पीएस पावर वाला नया 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इसमें इंजन के साथ स्टार्ट-स्टॉप स्टैंडर्ड और हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है। इसके अलावा इस हैचबैक कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैसिव कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, 15 इंच अलॉय व्हील और ज्यादा मॉडर्न गॉज क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    यह भी देखें: मारुति सेलेरियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    ss huwa
    Dec 12, 2021, 12:19:14 PM

    What about meghalaya, shillong

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mujeeb kawoosa
      Dec 6, 2021, 8:12:46 AM

      What about Kashmir (Srinagar)

        जवाब
        Write a Reply
        1
        P
        pravin dhage
        Dec 4, 2021, 8:36:33 PM

        Please lonch cng modal

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी सेलेरियो

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है