• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सेलेरियो सीएनजी जनवरी 2022 में होगी लॉन्च, इस साल छह सीएनजी कार लाएगी कंपनी

    मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह सेलेरियो सीएनजी को जनवरी 2022 में लॉन्च करेगी। इस हैचबैक कार को कंपनी ने नवंबर 2021 में जनरेशन अपडेट दिया था और उस दौरान इसे नए स्टाइल, ज्यादा माइलेज वाले पेट्रोल इंजन व नए फीचर्स के साथ पेश किया गया।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 06, 2022 10:29 ist
    info icon
    published onJan 06, 2022 10:27 IST
    last updated onJan 06, 2022 10:29 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    • सेलेरियो सीएनजी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।
    • सीएनजी वेरिएंट में रेगुलर मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ मिलेगा।
    • इसके एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट में सीएनजी किट का ऑप्शन दिया जा सकता है।
    • इसकी प्राइस रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट से करीब 80,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

    मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह सेलेरियो सीएनजी को जनवरी 2022 में लॉन्च करेगी। इस हैचबैक कार को कंपनी ने नवंबर 2021 में जनरेशन अपडेट दिया था और उस दौरान इसे नए स्टाइल, ज्यादा माइलेज वाले पेट्रोल इंजन व नए फीचर्स के साथ पेश किया गया।

    सेलेरियो में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। सीएनजी वेरिएंट में यह इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ दिया जा सकता है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। वैगनआर सीएनजी का माइलेज 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है और सेलेरियो सीएनजी का माइलेज भी इतना ही हो सकता है।

    सेलेरियो के एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट में सीएनजी किट का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें सेंट्रल डोर लॉकिंग, पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर और ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे बेसिक फीचर दिए जा सकते हैं। इसके टॉप लाइन वेरिएंट में 15 इंच अलॉय व्हील, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और पैसिव की-लेस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : जल्द मारुति लाएगी ये टॉप 5 सीएनजी कारें

    मारुति सेलेरियो सीएनजी की प्राइस रेगुलर पेट्रोल मॉडल से करीब 80,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। इसका कंपेरिजन टाटा टियागो, मारुति वैगनआर और हुंडई सेंट्रो के सीएनजी वेरिएंट्स से होगा।

    यह भी देखें: मारुति सेलेरियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी सेलेरियो

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है