• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास,पढ़िये टॉप न्यूज

    %3Cp%20dir%3D%22ltr%22%3E%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%9B%E0%A4%B2%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B9%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%A8%20%E0%A4%91%E0%

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2022 16:01 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 16:01 IST
    last updated onMar 07, 2022 16:01 IST
    733 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी व्यस्तता देखने को मिली जहां स्कोडा स्लाविया,मर्सिडीज एस क्लास मेबैक और जीप कंपास ट्रेलहॉक जैसी कारों को लॉन्च किया गया। इसी दौरान कुछ कारमेकर्स ने ग्लैंजा फेसलिफ्ट,अल्ट्रोज़ ऑटोमैटिक और अपडेटेड  जेडएस ईवी की लॉन्च टाइमलाइन से पर्दा उठाया। पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास डालिए इसपर एक नजर:

    मर्सिडीज एस क्लास मेबैक हुई लॉन्च

    लग्जरी सेडान मर्सिडीज एस क्लास मेबैक को 2.5 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे दो वेरिएंट्स: लोकल असेंबलिंग वाले एस580 और पूरी तरह से इंपोर्टेड एस680 में पेश किया गया है। मेबैक में 503 पीएस की पावर वाले 4 लीटर बायटर्बो वी8 और 612 पीएस की पावर वाले 6 लीटर बायटर्बो वी12 इंजन दिए गए हैं। 

    स्कोडा स्लाविया हुई लॉन्च

    skoda slavia review

    स्कोडा ने भारत में अपनी रैपिड सेडान के रिप्लेसमेंट स्लाविया को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। रैपिड के मुकाबले ये ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम कार साबित होगी। स्कोडा ने इसमें 115 पीएस की पावर वाले 1 लीटर और 105 पीएस की पावर वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी है। इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखिए स्लाविया के मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से इसका प्राइस कंपेरिजन। 

    जीप कंपास ट्रेलहॉक लॉन्च

    jeep compass trailhawk

    जीप ने ऑफ रोड फोक्सड कंपास ट्रेलहॉक वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये इस कार के टॉप वेरिएंट एस डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर बेस्ड है और इसमें कुछ कॉस्मैटिक अपडेट और मैकेनिकल अपग्रेड्स किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 'रॉक मोड' और 20:1 क्रॉल रेशो के साथ लो रेंज ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 

    टोयोटा ग्लैंजा लॉन्च टाइम लाइन और वेरिएंट्स डीटेल

    टोयोटा ने ग्लैंजा हैचबैक के फेसलिफ्ट मॉडल का टीजर जारी किया है जिसे 15 मार्च के दिन लॉन्च कर दिया जाएगा। नए वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस समेत इस अपडेटेड हैचबैक की एक्सक्लूसिव डीटेल्स  सामने आ चुकी है। 

    टाटा अल्ट्रोज ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

    tata altroz dct

    टाटा ने ऑल्ट्रोज ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक वेरिएंट की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इसे आने वाले कुछ दिन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 86 पीएस की पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। 

    इन कारों का हमने किया रोड टेस्ट

    maruti baleno

    हमनें स्कोडा स्लाविया 1 लीटर और 1.5 लीटर का रोड टेस्ट कर लिया है। ​यदि आपको इस कार में दिलचस्पी है तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें ये पूरा रिव्यु।

    मारु​ति बलेनो फेसलिफ्ट का रिव्यु भी हम कर चुके हैं। इस नए मॉडल की स्टाइलिंग,फीचर और इंजन अपग्रेड्स के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से जानिए। 

    हुंडई की कारों में जल्द मिलेगा एडीएएस का फीचर

    हुंडई मोटर्स की कारों में जल्द एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर जल्द मिलने वाला है। सबसे पहले ये फीचर ट्युसॉन में पेश किया जाएगा जिसके बाद ये अल्कजार,क्रेटा और वरना में भी मिलने लगेगा। 

    टाटा नेक्सन के वेरिएंट लाइनअप में शामिल हुए कुछ नए वेरिएंट्स

    tata nexon

    टाटा ने नेक्सन एसयूवी के वेरिएंट लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट्स को शामिल किया है। इन नए वेरिएंट्स में काफी फीचर्स काजीरंगा एडिशन से लिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए रॉयल ब्लू कलर का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    जीप ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा 

    jeep electric suv

    जीप ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें शेयर कर उससे पर्दा उठाया है। ये एक रेनेगेड और कंपास से इंस्पायर्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी नजर आ रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा स्लाविया

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है