• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (31 मार्च से 5 अप्रैल) : पेटेंट डिजाइन पर अपडेट, स्पेशल एडिशन के टीजर, प्राइस बढ़ने की घोषणा और बहुत कुछ

    नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है और इसी के साथ कार कंपनियों ने अपने फ्यूचर प्लान भी साझा कर दिए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 07, 2025 14:14 ist
    info icon
    published onApr 07, 2025 14:14 IST
    last updated onApr 07, 2025 14:14 IST
    260 Views
    • Write a कमेंट


    पिछले सप्ताह सिट्रोएन बसाल्ट, एयरक्रॉस और सी3 का टीजर जारी होने के साथ अपकमिंग टाटा सिएरा के डैशबोर्ड के पेटेंट डिजाइन भी लीक हुई 

    Weekly Wrap Up April

    पिछले सप्ताह सिट्रोएन ने बसाल्ट, एयरक्रॉस और सी3 कार के डार्क एडिशन की तस्वीरें साझा की, जबकि मारुति ने अपनी गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतों से पर्दा उठाया। टाटा ने सिएरा एसयूवी के डैशबोर्ड की डिजाइन पेटेंट करवाई, जबकि हुंडई अल्कजार में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हुई और रेनो ने निसान से  चेन्नई प्लांट की पूरी हिस्सेदारी ली। यहां पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज :

    रेनो ने निसान के चेन्नई प्लांट के शेयर खरीदे 

    Renault-Nissan

    रेनो ने घोषणा की है कि वह निसान के चेन्नई प्लांट में पूरी हिस्सेदारी लेगी, जिसे निसान और रेनो पार्टनरशिप के तहत स्थापित किया गया था। यह सौदा 2025 की पहली छमाही तक पूरा होने वाला है। निसान भारत में अपनी कारों को कहां तैयार करेगी? इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें

    सिट्रोएन डार्क एडिशन का टीजर हुआ जारी 

    Citroen Teases Dark Editions

    सिट्रोएन ने बसाल्ट, एयरक्रॉस और सी3 एसयूवी के डार्क एडिशन का टीजर जारी किया है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। टीजर में इन सभी गाड़ियों के एक्सटीरियर व इंटीरियर में हुए बदलावों की झलक दिखाई गई है। 

    स्कोडा कायलाक की इंट्रोडक्ट्री प्राइस बढ़ी

    Skoda Kylaq front

    स्कोडा कायलाक को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कायलाक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमतों को 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

    मारुति कारों की प्राइस बढ़ी 

    Maruti Alto K10

    मारुति ने मार्च 2025 में घोषणा की थी वह अप्रैल से अपनी कारों की कीमतें बढ़ा देगी। कंपनी ने अपनी कारों की नई कीमतें साझा कर दी है, जिसमें से ग्रैंड विटारा की प्राइस सबसे ज्यादा बढ़ी है। सभी नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगी। 

    Maruti e Vitara exterior

    मारुति ने ई-विटारा इलेक्ट्रिक कार को लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट करने की भी घोषणा की है।

    हुंडई अल्कजार में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी हुई शामिल

    Hyundai Alcazar Wireless Connectivity

    हुंडई ने अल्कजार एसयूवी के 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल की है। अब कंपनी अल्कजार कार के साथ अडेप्टर भी दे रही है जो वायरलेस एंड्रॉइड और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। यह फीचर चुनिंदा वेरिएंट के साथ ज्यादा प्राइस पर मिल सकेगा।

    टाटा सिएरा के डैशबोर्ड की डिजाइन हुई पेटेंट 

    Tata Sierra

    टाटा ने सिएरा की डैशबोर्ड डिजाइन पेटेंट करवाई है, जिसकी तस्वीरें पिछले हफ्ते ऑनलाइन लीक हो गई थी। तस्वीरों में ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल के मुकाबले एक बड़ा बदलाव नजर आया है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है