• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा को करीब 100 देशों में किया जाएगा एक्सपोर्ट, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति ने हाल ही में घोषणा की है कि वो भारत में इसे लॉन्च करने के बाद वो ई विटारा को करीब 100 देशों में एक्सपोर्ट भी करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 02, 2025 12:24 ist
    info icon
    published onApr 02, 2025 12:24 IST
    last updated onApr 02, 2025 12:24 IST
    216 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti e Vitara to be exported to around 100 countries after its India launch

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के में शोकेस होने के बाद मारुति की पहली  इलेक्ट्रिक कार मारुति ई विटारा के जल्द लॉन्च होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसका एक्सपोर्ट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ही शुरू होगा जिसमें यूरोप और जापान भी शामिल है। 

    इसके अलावा मारुति ने ये भी ऐलान किया है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान वो देश की टॉप पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर रही है। कंपनी ने साल 2024 और फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान पहली बार 3 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट की है। इस दौरान मारुति फ्रॉन्क्स,मारुति जिम्नी,मारुति बलेनो,मारुति स्विफ्ट और मारुति डिजायर सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली कार रही। अब मारुति ई विटारा भी एक्सपोर्ट की जाने वाली इन कारों की लिस्ट में शुमार होगी। 

    मारुति ई विटारा में क्या कुछ दिया गया है खास, जानिए आगे:

    मारुति ​ई विटारा: ओवरव्यू

    Maruti e Vitara exterior

    मारुति ई विटारा का डिजाइन काफी मॉर्डन है जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स,वाय शेप्ड एलईडी डीआरएल,18 इंच एयरोडायनैमिकली डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स और 3 पीस एलईडी रैपअराउंड टेललाइट्स दी गई है जिन्हें एक ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप कनेक्ट कर रही है। 

    Maruti e Vitara dashboard

    इसके इंटीरियर में ड्युअल टोन डैशबोर्ड के साथ ड्युअल डिस्प्ले और 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें सेमी लेदरेट सीट अपहोलस्ट्री के साथ इसी तरह की केबिन थीम दी गई है। 

    Maruti e Vitara steering wheel

    ई विटारा इलेक्ट्रिक कार ने 10.25 इंच की टचस्क्रीन, 10.1 इंच की पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दिए जाएंगे।सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा सेटअप और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान मारुति ई विटारा में दो बैटरी पैक के प्शन मिलेंगे जिनकी डीटेल इस प्रकार से है:

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192.5 एनएम 

    192.5 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    -

    500 किलोमीटर से ज्यादा 

    संभावित प्राइस व कंपेरिजन

    Maruti e Vitara rear

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है