• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 16, 2022 13:42 ist
    info icon
    published onMay 16, 2022 13:42 IST
    last updated onMay 16, 2022 13:42 IST
    511 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स लॉन्च

    tata nexon ev max

    टाटा ने लंबी रेंज वाली नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जिसकी रेंज 437 किलोमीटर है। इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो रेगुलर मॉडल से 14पीएस/5एनएम ज्यादा पावर आउटपुट देती है। इसमें कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

    2022 मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास लॉन्च

    Fifth-gen Mercedes-Benz C-Class

    मर्सिडीज-बेंज ने नई सी-क्लास को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी साइज को भी थोड़ा बढ़ाया है जिससे इसके केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस मिलता है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है।

    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो लॉन्च

    skoda kushaq monte carlo

    स्कोडा ने कुशाक का मोंटे कार्लो एडिशन लॉन्च किया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यह कुशाक के टॉप मॉडल पर बेस्ड है। इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलती है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर-एस लॉन्च

    Toyota Fortuner GR-S

    टोयोटा ने फॉर्च्यूनर जीआर (गजू रेसिंग) स्पोर्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इसके टॉप मॉडल लेजेंडर पर बेस्ड है जिसमें कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं और यह वेरिएंट ज्यादा अग्रेसिव लुक के साथ आता है। इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि इसके सस्पेंशन सेटअप को स्पोर्टी कार के हिसाब से ट्यून किया गया है।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो की नई जानकारियां आई सामने

    New Mahindra Scorpio

    फोर्ड नहीं उतारेगी भारत में इलेक्ट्रिक कार

    फरवरी 2022 में जानकारी मिली थी फोर्ड भारत में फिर से मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर सकती है और कहा जा रहा था कि इस बार कंपनी इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी। हालांकि अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग नहीं करेगी।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है