• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास भारत में हुई लॉन्च, कीमत 55 लाख रुपये से शुरू

    इस गाड़ी का साइज़ और इसके व्हीलबेस का साइज़ पहले से बढ़ गया है। मर्सिडीज़ बेंज की इस नई सेडान कार में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।   ज्यादा माइलेज के लिए इसकी हर पावरट्रेन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।   2022 मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास में 11.9-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 10, 2022 14:22 ist
    info icon
    published onMay 10, 2022 14:21 IST
    last updated onMay 10, 2022 14:22 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    Sixth-gen Mercedes-Benz C-Class

    • इस गाड़ी का साइज़ और इसके व्हीलबेस का साइज़ पहले से बढ़ गया है।

    • मर्सिडीज़ बेंज की इस नई सेडान कार में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।  

    • ज्यादा माइलेज के लिए इसकी हर पावरट्रेन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।  

    • 2022 मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास में 11.9-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    2022 मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने भारत में इस गाड़ी का सीरीज़ प्रोडक्शन अप्रैल में शुरू किया था, वहीं इस सेडान के भारतीय वर्जन से मई की शुरुआत में पर्दा उठाया था। यह गाड़ी तीन वेरिएंट सी200, सी220डी और सी300डी में पेश की गई है। 

    यहां देखें इसकी वेरिएंट वाइज़ कीमतें :-

    वेरिएंट 

    कीमत 

    सी200

    55 लाख रुपये 

    सी220डी

    56 लाख रुपये 

    सी300डी

    61 लाख रुपये 

    Sixth-gen Mercedes-Benz C-Class

    इस कार में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेडिशनल मर्सिडीज़ बेंज ग्रिल और टू-पीस एलईडी टेललाइटें दी गई हैं। इसके एक्सटीरियर पर अब स्मूद और क्लीन कर्व और क्रीज़ लाइंस मिलती हैं। राइडिंग के लिए इसमें 5-स्पोक अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। 

    नई जनरेशन की सी-क्लास का साइज़ पुराने मॉडल के मुकाबले बढ़ गया है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस क्रमशः 65 मिलीमीटर, 10 मिलीमीटर और 25 मिलीमीटर बढ़ गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी पहले से 7 मिलीमीटर ज्यादा हो गया है। 

    Sixth-gen Mercedes-Benz C-Class cabin

    मर्सिडीज़ बेंज की इस नई सेडान कार के केबिन में एस-क्लास वाली कई समानताएं देखने को मिलती हैं। इसके सेंटर कंसोल की स्टाइल एस-क्लास मॉडल जैसी ही है। इस कार में भी सिएना ब्राउन अपहोल्स्ट्री ही दी गई है, साथ ही इसमें लेटेस्ट एमबीयूएक्स सॉफ्टवेयर से लैस 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है जिसे वर्टिकल पोज़िशन किया गया है। इसमें दी गई हाइपरस्क्रीन इस प्रीमियम सेडान में मिलने वाला एक्सक्लूसिव फीचर है।

    इस 5 सीटर कार की फीचर लिस्ट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, बड़ा सनरूफ और बरमेस्टर साउंड सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा इसमें बेसिक एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    नई मर्सिडीज़ सी-क्लास में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। यहां देखें इसमें मिलने वाले वेरिएंट वाइज़ पावरट्रेन ऑप्शंस :- 

     

    सी200

    सी220डी

    सी300डी

    इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2-लीटर डीजल 

    2-लीटर डीजल 

    पावर 

    204 पीएस 

    200 पीएस 

    265 पीएस 

    टॉर्क 

    300 एनएम 

    440  एनएम 

    550  एनएम 

    माइल्ड-हाइब्रिड बूस्ट 

    20 पीएस और 200 एनएम तक  

    20 पीएस और 200 एनएम तक  

    20 पीएस और 200 एनएम तक  

    ट्रांसमिशन 

    9-स्पीड एटी 

    9-स्पीड एटी 

    9-स्पीड एटी 

    एआरएआई माइलेज 

    16.9 किलोमीटर/लीटर 

    23 किलोमीटर/लीटर 

    20.37 किलोमीटर/लीटर 

    Sixth-gen Mercedes-Benz C-Class rear

    सेगमेंट में नई मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास का मुकाबला ऑडी ए4, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और वोल्वो एस60 से है।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स का नया टीजर हुआ जारी, वायरलेस फोन चार्जिंग फीचर से होगी लैस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज सी-क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है