• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 23, 2020 09:11 ist
    info icon
    published onNov 23, 2020 09:11 IST
    last updated onNov 23, 2020 09:11 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    रेनॉल्ट काइगर कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा: रेनो ने काइगर एसयूवी के प्री-प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का कहना है कि यह कार 80 प्रतिशत तक अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही होगी। कई मामलों में यह कार रेनॉल्ट क्विड की भी याद दिलाती है।

    निसान मैग्नाइट लॉन्च डेट कंफर्म: निसान ने अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार भारत में इस कार को 2 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया जाएगा। 

    जीप कंपास फेसलिफ्ट से उठा पर्दा: हम कई बार अपकमिंग जीप कंपास फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देख चुके हैं। लेकिन अब कंपनी ने नई कंपास के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने चीन में कंपास 2021 को शोकेस किया है, हालांकि इससे हम समझ सकते हैं कि भारत आने वाली इस अपकमिंग कार में क्या बदलाव देखने को मिल सकते है।

    हुंडई की माइक्रो एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नज़र: हुंडई इन दिनों वेन्यू से भी छोटी माइक्रो एसयूवी पर काम कर रही है। हाल ही में इस हुंडई की छोटी कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार का कंपेजिरन टाटा एचबीएक्स और महिंद्रा केयूवी100 से होगा।

    was this article helpful ?

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है