• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर का इंतजार करें या खरीदें टाटा हैरियर, महिन्द्रा एक्सयूवी500, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन में से कोई सही कार?

    भारत में एमजी हेक्टर को जून 2019 में लॉन्च किया जाएगा

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 16, 2019 17:16 ist
    info icon
    published onApr 16, 2019 17:16 IST
    last updated onApr 16, 2019 17:16 IST
    414 Views
    • Write a कमेंट

    ब्रिटिश कंपनी एमजी मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी कार उतारने वाली है। कंपनी यहां सबसे पहले हेक्टर एसयूवी को पेश करेगी। भारत में इसे जून 2019 में लॉन्च किया जाएगा। भारत में एमजी हेक्टर की प्राइस 15 लाख रूपए से 20 लाख रूपए के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिन्द्रा एक्सयूवी500, हुंडई ट्यूसॉन और जीप कंपास से होगा। अब सवाल ये है कि भारतीय ग्राहकों को एमजी हेक्टर के लिए इंतजार करना चाहिए? या फिर सेगमेंट में मौजूद कारों में से कोई बेहतर विकल्प तलाशना चाहिए ?, ये जानेंगे यहां…

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    • टाटा हैरियर : 12.7 लाख से लेकर 16.26 लाख रुपए तक
    • महिंद्रा एक्सयूवी500 : 12.81 लाख से लेकर 19.63  लाख रुपए तक
    • एमजी हेक्टर : 15 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक (संभावित कीमत)
    • जीप कंपास : 15.6 लाख से लेकर 23.11  लाख रुपए तक
    • हुंडई ट्यूसॉन : 18.74 लाख से लेकर 26.95 लाख रुपए तक

    टाटा हैरियर: सबसे किफायती दामों पर मिलने वाली एसयूवी

    टाटा हैरियर इस सेगमेंट की सबसे किफायती दामों पर मिलने वाली एसयूवी है। यदि आप एक ऐसी एसयूवी की तलाश कर रहे हैं जो दिखने में बड़ी हो और आपकी जेब पर ज्यादा भार भी ना डाले तो आपको टाटा हैरियर काफी पसंद आएगी। हैरियर में एक कमी ये है कि यह केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। यदि आपका मन एक डीज़ल ऑटोमैटिक या पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी खरीदने का है तो आपके लिए थोड़ा इंतज़ार करना ही बेहतर होगा। साइज़ के मामले में हेक्टर, हैरियर से बड़ी हो सकती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी500: ज्यादा स्पेस के लिए बेहतर रहेगी ये कार

    मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी500 आक्रामक कीमत पर मिलने वाली एसयूवी है। यह इस सेगमेंट में 7-सीटों की पेशकश वाली इकलौती कार है। एमजी मोटर्स और टाटा का भी हेक्टर और हैरियर के 7-सीटर वर्जन लॉन्च करने का इरादा कर रही हैं, लेकिन जून 2019 से पहले इनके 7-सीटर वर्जन में पेश होने की कोई संभावना नहीं है। यदि आप वर्तमान में 7-सीटर एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं तो आपके पास एक्सयूवी500 का ही विकल्प बचता है।

    जीप कंपास: ऑफ रोडिंग के लिए बेस्ट है ये कार

    जीप कंपास इस सेगमेंट की सबसे छोटी और महंगी एसयूवी है। एमजी हेक्टर की तुलना में इसमें काफी फीचर का अभाव है। ऑफ रोडिंग के लिहाज़ से जरूर यह कार शानदार है जिसे आप 4-व्हील ड्राइव के साथ 4 ऑफ रोडिंग मोड ऑटो, स्नो, सैंड और मड पर चला सकते हैं। ऑफ रोडिंग के मोर्चे पर हेक्टर का कंपास को टक्कर दे पाना मुश्किल है। जीप ने हाल ही में जानकारी दी है कि वजह जुलाई में कंपास के बेहतर ऑफ-रोडिंग वर्जन ट्रेलहॉक को लाएगी। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ऑफ रोडिंग के शौकीनों के लिए कंपास एक बेहतर विकल्प साबित होती है।

    हुंडई ट्यूसॉन: हुंडई के बड़े सर्विस नेटवर्क का फायदा

    हुंडई ट्यूसॉन सेगमेंट में सबसे कम बिकने वाली कार है। इस कार को खरीदने के कुछ फायदे भी हैं, जैसे कि इस कार में इंजन के काफी विकल्प उपलब्ध हैं और इसके ग्राहक हुंडई के बड़े सेल्स और सर्विस नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं। यदि आप अपनी एसयूवी में बैठकर दूरस्थ स्थानों पर घूमने जाना चाहते हैं जहां केवल कुछ कंपनियां की ही पहुंच है तो ट्यूसॉन इस मामले में एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है।

    एमजी हेक्टर: शानदार फीचर के लिए करना पड़ेगा इंतजार

    जून 2019 में लॉन्च होने वाली मिड-साइज़ एसयूवी हेक्टर शानदार फीचर से लैस होगी। इसमें ई-सिम के ज़रिए इंटरनेट कनेक्टिविटी, 10.04 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और एलईडी हैडलैंप जैसे फीचर दिए जाएंगे। एमजी ने अभी कार में दिए जाने वाले सभी फीचर को लेकर जानकारी नहीं दी है। इसकी फीचर लिस्ट में कुछ चीज़े ऐसी शामिल होंगी जो सेगमेंट की दूसरी कारों में देखने को नहीं मिलेंगी। इसकी फीचर लिस्ट को देखने के बाद एकबारगी आप इस कार को खरीदने का मन जरूर बनाएंगे लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

    यह भी पढें : एमजी हेक्टर के केबिन से जुड़ी जानकारियां आईं सामने, दो इंटीरियर कलर स्कीम में हो सकती है उपलब्ध

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है