• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च

    महिंद्रा (Mahindra) अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी (Scorpio SUV) के बीएस6 वर्जन पर पिछले कई महीनों से काम कर रही है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण इस गाड़ी की लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया है। अब हमारे डीलर सूत्रों द्वारा बीएस6 स्कॉर्पियो की कीमतों (BS6 Scorpio Price) की पुष्टि की गई है। भारत में इस एसयूवी को लॉकडाउन खत्म होने के कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 28, 2020 11:29 ist
    info icon
    published onApr 28, 2020 11:20 IST
    last updated onApr 28, 2020 11:29 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट
    • बीएस6 स्कॉर्पियो के सभी वेरिएंट्स की कीमत 60,000 रुपए बढ़ गई है।
    • इसमें बीएस4 मॉडल वाला ही 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया  गया है।
    • इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड और 6-स्पीड एमटी का ऑप्शन मिलेगा। 

    महिंद्रा (Mahindra) अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी (Scorpio SUV) के बीएस6 वर्जन पर पिछले कई महीनों से काम कर रही है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण इस गाड़ी की लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया है। अब हमारे डीलर सूत्रों द्वारा बीएस6 स्कॉर्पियो की कीमतों (BS6 Scorpio Price) की पुष्टि की गई है। भारत में इस एसयूवी को लॉकडाउन खत्म होने के कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा।  

    यहां देखें बीएस4 और बीएस6 महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस: 

    वेरिएंट 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो बीएस6

    महिंद्रा स्कॉर्पियो बीएस4

    अंतर

    एस3

    बंद हो चुका

    10.15 लाख रुपए

    -

    एस5

    कीमत सामने आनी बाकी  

    12.37 लाख रुपए

    -

    एस7 120 पीएस

    बंद हो चुका

    13.38 लाख रुपए

    -

    एस 7

    14.29 लाख रुपए

    13.69 लाख रुपए

    60,000  रुपए

    एस 9

    15.02  लाख रुपए

    14.42 लाख रुपए

    60,000  रुपए

    एस 11

    16.18  लाख रुपए

    15.58 लाख रुपए

    60,000  रुपए

    एस11 एडब्ल्यूडी

    बंद हो चुका

    16.84 लाख रुपए

    -

    सभी कीमतें, एक्स-शोरूम कोयंबटूर हैं।

    ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी के बेस वेरिएंट को बंद कर चुकी है। नए बेस वेरिएंट एस5 की कीमत का खुलासा होना फिलहाल बाकी है। वहीं, टॉप ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) और एस7 वेरिएंट्स (2.2-लीटर इंजन का 120 पीएस वर्जन) को भी बंद किया जा चुका है। वहीं अन्य वेरिएंट्स की प्राइस में 60,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो बीएस6 के स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा

    नई स्कॉर्पियो (New Scorpio) में बीएस4 मॉडल वाला ही 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस अपकमिंग कार की वेरिएंट लिस्ट में इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) दिए जाने की संभावनाएं काफी कम हैं। आपको बता दें कि गाड़ी के नए बेस वेरिएंट (एस5) में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) का ही विकल्प दिया जाएगा। वहीं, बीएस4 स्कॉर्पियो के बेस वेरिएंट (एस3) में मिलने वाले 2.5-लीटर इंजन को भी बंद कर दिया गया है।

    सेगमेंट में इसका कम्पेरिज़न पहले की तरह ही किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से होगा। इसके अलावा इसका मुकाबला टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से भी होगा।  

    यह भी पढ़ें : महिन्द्रा अल्टुरस जी4 का बीएस6 वर्जन हुआ लॉन्च, एक लाख रुपये बढ़ी कीमत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है