• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज,नेक्सन,पंच और टियागो के इंजन को बीएस6 2.0 नॉर्म्स के अनुसार किया गया अपग्रेड, अब पहले से ज्यादा माइलेज देंगी ये कारें

    इन कारों मेंं पहले वाले इंजन ऑप्शन ही मिलेंगे मगर अपडेट मिलने से टाटा की छोटी कारें अब ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो गई हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 20, 2023 19:22 ist
    info icon
    published onMar 20, 2023 19:22 IST
    last updated onMar 20, 2023 19:22 IST
    278 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon, Altroz, Punchटाटा ने अपने पूरे कार लाइनअप को बीएस6 फेज 2 (आरडीई) नॉर्म्स के अनुसार इंजन अपडेट दे दिया है।  

    इंजन अपग्रेड्स

    पेट्रोल
     

    मॉडल

    न्यू माइलेज फिगर

    अंतर

    टियागो

    20.01किलोमीटर प्रति लीटर

    +1किलोमीटर प्रति लीटर

    टिगॉर

    19.60किलोमीटर प्रति लीटर

    +0.60किलोमीटर प्रति लीटर

    पंच

    20.10किलोमीटर प्रति लीटर

    +1.13किलोमीटर प्रति लीटर

    अल्ट्रोज पेट्रोल

    19.30किलोमीटर प्रति लीटर

    +0.70किलोमीटर प्रति लीटर

    नेक्सन पेट्रोल

    17.10किलोमीटर प्रति लीटर

    +0.75किलोमीटर प्रति लीटर

    टाटा का दावा है कि पंच और अल्ट्रोज के पेट्रोल मॉडल की अब लो एंड ड्राइवेबिलिटी में सुधार हो गया है और दोनों कारों में इंजन आइडल स्टार्ट/स्टॉप का फीचर स्टैंडर्ड कर दिया गया है। यहां टाटा पंच में ज्यादा सुधार हुआ है और इसके पेट्रोल मॉडल की फ्यूल इकोनॉमी सबसे ज्यादा बढ़ी है। अब ये कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देगी वहीं अल्ट्रोज की फ्यूल इकोनॉमी में भी 0.7 किलोमीटर प्रति लीटर का सुधार हुआ है। टाटा टिगॉर की फ्यूल इकोनॉमी में सबसे कम महज 0.6 किलोमीटर प्रति लीटर का सुधार हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 Vs टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : असल में कौनसी इलेक्ट्रिक कार देती है ज्यादा रेंज, जानिए यहां

    बता दें कि टाटा टियागो,टिगॉर,पंच और अल्ट्रोज में 86 पीएस की पावर देने वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। अल्ट्रोज को छोड़कर बाकी तीनों कारों में 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है। अल्ट्रोज में 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें 110 पीएस की पावर देने वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन भी मिलता है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर आई नज़र, आगे वाले डिजाइन की दिखी झलक

    दूसरी तरफ नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और ये इस लिस्ट में सबसे कम फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल मॉडल है। अपडेट मिलने के बाद इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 17 किलोमीटर प्रति लीटर हो गई है। 

    डीजल

    मॉडल

    न्यू माइलेज फिगर

    अंतर

    अल्ट्रोज डीजल

    23.60किलोमीटर प्रति लीटर

    +0.60किलोमीटर प्रति लीटर

    नेक्सन डीजल मैनुअल

    23.20किलोमीटर प्रति लीटर

    +2.10किलोमीटर प्रति लीटर

    नेक्सन डीजल एएमटी

    24.10किलोमीटर प्रति लीटर

    +2.40किलोमीटर प्रति लीटर

    टाटा का दावा है कि 1.5 लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन को भी अपग्रेड और रीट्यून किया है जिससे ये पहले से बेेहतर परफॉर्म करेगा और ज्यादा माइलेज भी देगा। ये इंजन केवल अल्ट्रोज और नेक्सन में ही दिया गया है जो अल्ट्रोज में 90 पीएस की पावर डिलीवर करता है और नेक्सन में 110 पीएस की पावर जनरेट करता है। अल्ट्रोज के माइलेज फिगर में थोड़ा कम सुधार हुआ है जबकि नेक्सन की फ्यूल एफिशिएंसी 2 किलोमीटर प्रति लीटर बढ़ गई है। 

    हैरियर और सफारी में 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया जिसे भी अपडेट मिला है। दोनों ही कारों में इस साल एडीएएस का फीचर भी दिया जाएगा। 

    वॉरन्टी भी बढ़ी 

    Tata Tigor

    इन अपडेट्स के तहत ना सिर्फ इंजन को लेटेस्ट नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया गया है। बल्कि टाटा ने इन कारों पर मिलने वाले स्टैंडर्ड वॉरन्टी पीरियड को 2 साल/ 75,000 किलोमीटर से बढ़ाकर तीन साल/ एक लाख किलोमीटर कर दिया है। 

    कीमत 

    मॉडल 

    प्राइस रेंज

    टियागो 

    5.54 लाख रुपये से लेकर  8.05 लाख रुपये तक

    टिगॉर

    6.20 लाख रुपये से लेकर  8.90 लाख रुपये तक

    पंच

    6 लाख रुपये से लेकर  9.54 लाख रुपये तक

    अल्ट्रोज

    6.45 लाख रुपये से लेकर  10.40 लाख रुपये तक

    नेक्सन

    7.80 लाख रुपये से लेकर  14.35 लाख रुपये तक

    बता दें कि टाटा की कारों की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 14.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है