• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस से उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    फ्रांस की कार कंपनी सिट्रॉएन जल्द ही भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी सबसे पहले यहां सी5 एयरक्रॉस एसयूवी को लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम एसयूवी कार होगी जिसे भारत में ही तैयार किया जा रहा है। सिट्रॉइन कंपनी ने अपनी इस अपकमिंग कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2021 13:27 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2021 17:59 IST
    last updated onApr 08, 2021 13:27 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी प्राइस 29.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    • सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस दो वेरिएंट फील और शाइन में मिलेगी।
    • इसका डिजाइन 2018 में पेश हुए ग्लोबल मॉडल जैसा ही है।
    • इसमें 20 लीटर डीजल इंजन (177पीएस/400एनएम), 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।
    • इसमें पार्क असिस्ट, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे।
    • सिट्रॉइन सी5 एयरक्रॉस की प्राइस 28 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    फ्रांस की कार कंपनी सिट्रॉएन जल्द ही भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी सबसे पहले यहां सी5 एयरक्रॉस एसयूवी को लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम एसयूवी कार होगी जिसे भारत में ही तैयार किया जा रहा है। सिट्रॉइन कंपनी ने अपनी इस अपकमिंग कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है।

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी केवल 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। इसका इंजन 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी कार 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें आइडल इंजन स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी दिया गया है।

    भारत आने वाली सिट्रॉइन सी5 एयरक्रॉस कार का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध मॉडल जैसा ही है। इसे दो वेरिएंट फील और शाइन में पेश किया जाएगा। इसमें 18 इंच ड्यूल-टोन डायमंड कट अलॉय व्हील स्टैंडर्ड मिलेंगे, वहीं पैनोेरमिक सनरूफ और एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर अलग-अलग वेरिएंट के साथ मिलेंगे। यह कार चार कलर पर्ल व्हाइट, कुमुलस ग्रे, तिजुका ब्लू और पर्ल नेरा ब्लैक में मिलेगा। नॉन ब्लैक पेंट वाले मॉडल में ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन भी मिलेगा जिनमें ब्लैक रूफ दी जाएगी।

    सिट्रॉन ने अपनी इस बड़ी एसयूवी कार को प्रीमियम टच देने के साथ-साथ कई अच्छे-खासे फीचर से भी लैस किया है जो इसकी प्रीमियम प्राइस को वाजिब ठहराएंगे। इसमें 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टस दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : सिट्रॉएन ने अहमदाबाद में खोला अपना पहला डीलरशिप

    इसके केबिन में प्रीमियम ग्रे अपहोल्स्ट्री, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और मॉड्यूलर रियर सीटें (तीन पीस में) दी गई है। इसमें सीटें इंडिविजुअल एडजस्टेबल और रिक्लाइन फंक्शन के साथ दी गई हैं, सभी सीटों में मेमोरी फोम का इस्तेमाल हुआ है। इसके टॉप मॉडल में पावर टेलगेट फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें फ्रंट सीटों में लंबर सपोर्ट, ड्यूल-जोन ऑटो एसी और मेमोरी सीटिंग के साथ क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में अलग-अलग ड्राइविंग मोड और ग्रिल कंट्रोल नाम से ट्रेक्शन मोड भी दिया गया है। इसमें पांच ड्राइविंग मोड स्टैंडर्ड, स्नो, ऑल-टेरेन (मड, डेंप और ग्रास), सेंड व ट्रेक्शन कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें सिट्रॉएन का पार्क असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो कार को खुद-ब-खुद पार्किंग एरिया में पार्क देता है। यह फीचर इसके दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा।

    भारत में सीट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की प्राइस 28 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। भारत में इसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इस कार का कंपेरिजन जीप कंपास, कंपास ट्रेलहॉक और 2021 फॉक्सवैगन टाइगन से होगा।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है