• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन ने अहमदाबाद में खोला अपना पहला डीलरशिप

    भारत के प्रीमियम ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल सिट्रॉएन ब्रांड की एंट्री होने वाली है। सिट्रॉएन के पहले प्रोडक्ट की लॉन्चिंग फिलहाल थोड़ी दूर है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने यहां अपना पहला डीलरशिप में खोल दिया गया है। कंपनी का पायलट शोरूम गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया है। इसे ग्लोबल ला मैसन सिट्रोएन अर्बन रिटेल आउटलेट डिज़ाइन की तर्ज पर तैयार किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 21, 2021 16:00 ist
    info icon
    published onJan 21, 2021 16:00 IST
    last updated onJan 21, 2021 16:00 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट
    • कंपनी का ला मैसन सिट्रॉएन पायलट शोरूम तैयार किया जा चुका है। 
    • यह आउटलेट डिजिटल सर्विस देकर और मॉडल्स को डिस्प्ले करके ग्राहकों को प्रीमियम एक्सपीरिएंस देगा।
    • भारत में सिट्रॉएन की पहली प्रीमियम मिड-साइज़ एसयूवी कार सी5 एयरक्रॉस को अप्रैल 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इससे 1 अप्रैल 2021 को पर्दा उठा सकती है।
    • सी5 एयरक्रॉस कार की प्राइस 30 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसमें केवल डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    भारत के प्रीमियम ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल सिट्रॉएन ब्रांड की एंट्री होने वाली है। सिट्रॉएन के पहले प्रोडक्ट की लॉन्चिंग फिलहाल थोड़ी दूर है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने यहां अपना पहला डीलरशिप में खोल दिया गया है। कंपनी का पायलट शोरूम गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया है। इसे ग्लोबल ला मैसन सिट्रोएन अर्बन रिटेल आउटलेट डिज़ाइन की तर्ज पर तैयार किया गया है।

    यह आउटलेट भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार किया गया है और यह ग्राहकों को टेक्नोलॉजी-रिच कार खरीदने का अनुभव देने के लिए समर्पित है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसके एक्सटीरियर पर बड़े ग्लास विंडोज और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले लगा है। कस्मटर्स इसमें कई सारी स्क्रीन और 3डी कॉन्फ़िगरेटर के जरिये डिजिटल एक्सपीरिएंस एन्जॉय कर सकेंगे। यदि वह कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रिया घर से शुरू करते हैं तो ऐसे में वो वहां से फिर से प्रक्रिया को रिज्यूम कर सकेंगे जहां उन्होंने सिट्रॉएन शोरूम पर छोड़ी थी। इसमें कैफे के अलावा लाउंज एरिया और एक्सक्लूसिव डिलीवरी बे भी है। वहीं, ला मैसन सिट्रोएन आउटलेट में लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और मिनिएचर मॉडल्स के लिए शॉप भी मौजूद है। 

    कंपनी की योजना यहां आने के बाद हेरिटेज कार को शोकेस करने की है जो ब्रांड की विरासत को दर्शाएगी। इसके अलावा कंपनी एक मॉडल भी डिस्प्ले करेगी और एसेसरीज भी दिखाएगी जो इन कारों के साथ मिलेंगी। कंपनी के पोर्टफोलियो की बाकी कारों को वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    भारत आने वाली कंपनी की पहली कार सी5 एयरक्रॉस एसयूवी होगी जिसे मार्च 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कंपनी इससे 1 फरवरी को पर्दा उठाएगी। इस कार के लॉन्च से पहले सिट्रोएन अपने ला मैसन शोरूम नेटवर्क का नौ अन्य शहरों दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोचीन में भी विस्तार करेगी।

    Citroen C5 Aircross India-Spec SUV Reveal On February 1

    सी5 एयरक्रॉस कार को केवल डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में इस कार की प्राइस 30 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वॉन से होगा। इसका सेकंड प्रोडक्ट मेड-इन-इंडिया सब-कॉम्पेक्ट क्रॉसओवर कार होगी। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है, यह कार हमेशा ढ़की हुई नज़र आई है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है