• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई की नई एलांट्रा लॉन्च, कीमत 12.99 लाख रूपए

    हुंडई ने नई एलांट्रा सेडान को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 12.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, स्कोडा ऑक्टाविया और फॉक्सवेगन जेटा से होगा।

    अरुण
    अरुण
    Published On अगस्त 23, 2016 13:26 ist
    info icon
    published onAug 23, 2016 13:09 IST
    last updated onAug 23, 2016 13:26 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने नई एलांट्रा सेडान को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 12.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, स्कोडा ऑक्टाविया और फॉक्सवेगन जेटा से होगा।

    एलांट्रा के वेरिएंट और उनकी कीमत

    पेट्रोल डीज़ल
    वेरिएंट कीमत वेरिएंट कीमत
    2.0 एमपीआई एस 12.99 लाख रूपए 1.6 सीआरडीआई एस 14.79 लाख रूपए
    2.0 एमपीआई एसएक्स 14.79 लाख रूपए 1.6 सीआरडीआई एसएक्स 16.39 लाख रूपए
    2.0 एमपीआई एसएक्स (एटी) 15.89 लाख रूपए -- --
    2.0 एमपीआई एसएक्स (ओ) 16.59 लाख रूपए 1.6 सीआरडीआई एसएक्स (ओ) 17.69 लाख रूपए
    2.0 एमपीआई एसएक्स (ओ) एटी 17.99 लाख रूपए 1.6 सीआरडीआई एसएक्स (ओ) एटी 19.19 लाख रूपए

    कार के डिजायन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारी के लिए बढ़ते हैं आगे...

    डिजायन

    डिजायन की बात करें तो नई एलांट्रा पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा शार्प, आकर्षक और दमदार है। इसे हुंडई के नए फ्लूडिक स्कल्प्चर डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इस वजह से यह 2015 में आई एलांट्रा से ज्यादा लंबी और चौड़ी है। हालांकि इसमें पुरानी एलांट्रा की झलक को बरकरार रखा गया है। नई एलांट्रा में पुरानी एलांट्रा के कर्व्स की जगह शार्प लाइनें दी गई हैं। नई एलांट्रा में बड़ी सिग्नेचर ग्रिल, शार्प हैडलैंप, साइड में 16 इंच के अलॉय व्हील, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स और कूपे स्टाइल की रूफलाइन दी गई है।

    केबिन

    केबिन में ध्यान दें इसे पहले की तरह ऑल ब्लैक कलर में रखा गया है। इसमें सिल्वर और क्रोम फिनिशिंग भी दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री और इलेक्ट्रिक सीटें दी गई है। इसकी डिग्गी को खोलने के लिए चाभी लगाने की जरूरत नहीं है यह की-लैस सिस्टम से जुड़ी हुई है।

    इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई एलांट्रा में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए गए हैं। डीजल वेरिएंट में पुरानी एलांट्रा वाला ही 1.6 लीटर इंजन मिलेगा। इसकी पावर 128 पीएस और टाॅर्क 260 एनएम है। पेट्रोल वर्जन में नया 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। इसकी पावर 152 पीएस और टाॅर्क 186 एनएम है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है।

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है