• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द लॉन्च होगी नई ऑडी क्यू5

    मर्सिडीज़ जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 24, 2017 12:31 ist
    info icon
    published onAug 24, 2017 12:31 IST
    last updated onAug 24, 2017 12:31 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    New Audi Q5

    जर्मनी की लग्ज़री कार कंपनी ऑडी इन दिनों दूसरी जनरेशन की क्यू5 एसयूवी पर काम कर रही है। जानकारी मिली है कि नई क्यू5 को इस साल के अंत तक भारत में उतारा जा सकता है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से होगा।

    New Audi Q5

    नई ऑडी क्यू5 को कंपनी ने पिछले साल हुए पेरिस मोटर शो-2016 में पेश किया था, इसका डिजायन काफी हद तक ऑडी क्यू7 से मिलता-जुलता है। नई क्यू5 को फॉक्सवेगन के एमएलबी ईवीओ प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर नई क्यू7 और ए4 भी बनी है। पुराने मॉडल की तुलना में नई क्यू5 करीब 90 किलोग्राम तक कम वजनी है।

    New Audi Q5 Interior

    नई क्यू5 का केबिन भी काफी हद तक क्यू7 से मिलता-जुलता है। इस में 8.3 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑडी का एमएमआई इंटरफेस, बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम और 12.3 इंच वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है।

    New Audi Q5 Interior

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध नई क्यू5 में दो डीज़ल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। भारत आने वाली नई क्यू5 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, इनकी पावर क्रमशः 252 पीएस और 190 पीएस हो सकती है। दोनों इंजन 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़े हो सकते हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    ऑडी क्यू5 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है