• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर के सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग, जल्द होगी लॉन्च

    एक्सटर पहली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मई 16, 2023 18:37 ist
    info icon
    published onMay 16, 2023 18:37 IST
    last updated onMay 16, 2023 18:37 IST
    856 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter

    • एक्सटर के एंट्री लेवल वेरिएंट्स में ईएससी, वीएसएम, हिल होल्ड असिस्ट और बर्गलर अलार्म जैसे फीचर्स दिए जाएंगे ऑप्शनल
    • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, आईएसोफिक्स, रियर कैमरा, टीपीएमएस और यहां तक की डैशकैम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे इसके टॉप वेरिएंट्स में 
    • इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं इसमें 
    • मैनुअल और एएमटी के ऑप्शन के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा इसमें, सीएनजी का भी मिलेगा ऑप्शन
    • 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है एक्सटर की शुरूआती कीमत 

    हुंडई ने कंफर्म किया है कि उसकी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी एक्सटर के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस कार में दिए जाने वाले कुछ और सेफ्टी फीचर्स की भी जानकारी शेयर की है जिसे जून तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    Hyundai Exter

    इसके अलावा बेसिक सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), वीएसएम (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट), हिल असिस्ट, 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट और सभी 5 पैसेंजर्स के लिए रिमाइंडर्स, एबीएस एवं ईबीडी और बर्गलर अलार्म जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    इस छोटी एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट्स में हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    डैश कैम एक काफी पॉपुलर एसेसरी है, इसलिए हुंडई अपनी एक्सटर कार में ये फीचर भी देगी जो सेगमेंट की किसी दूसरी कार में नहीं दिया गया है। कंफर्ट फीचर्स के तौर पर एक्सटर में इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    यह भी पढ़ेंः हुंडई एक्सटर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    Hyundai Exter

    हुंडई एक्सटर कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। इसके अलावा इसमें सीएनजी किट का विकल्प भी मिलेगा। ये कार पांच वेरिएंट्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में उपलब्ध रहेगी। 

    यह भी पढ़ेंः क्या हुंडई ला रही है क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार? हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते दिखी ये कार

    हुंडई एक्सटर गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। हुंडई एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है