• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई डीलरशिप्स पर डिस्प्ले के लिए उपलब्ध, हाल ही में लॉन्च हुुई है ये हॉट हैचबैक

    आप फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की टेस्ट ड्राइव नहीं ले सकते हैं क्योंकि हमारे एक डीलरशिप सोर्स ने हमें जानकारी दी है कि गोल्फ जीटीआई की काफी सारी यूनिट्स डीलरशिप्स पर पहुंची है वो कस्टमर यूनिट्स हैं और डिलीवरी के लिए तैयार है। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 11, 2025 19:23 ist
    info icon
    published onJun 11, 2025 19:23 IST
    last updated onJun 11, 2025 19:23 IST
    193 Views
    • Write a कमेंट

    2025 फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई को 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है जो अब भारत में चुनिंदा शोरूम्स पर डिस्प्ले की जा रही है। ये परफॉर्मेंस हैचबैक पूरी तरह से इंपोर्ट कर भारत में बेची जाएगी। हालांकि,

    यहां तक कि इसका पहला बैच इतनी डिमांड में है कि वो लॉन्च से पहले ही पूरी तरह से बिक चुका था। गोल्फ जीटीआई के बारे में आपको ज्यादा डीटेल्स आपको मिलेगी आगे:

    डिजाइन 

    Volkswagen Golf GTI at dealership

    हर परफॉर्मेंस हैचबैक की तरह गोल्फ जीटीआई के लुक्स काफी शार्प और दमदार है। इसके फ्रंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप्स,एयर डैम्स पर हनीकॉम्ब मैश डिजाइन और 5 पीस एक्स शेप्ड  एलईडी फॉगलैंप्स दिए गए हैं जिससे इसका लुक काफी मॉर्डन नजर आ रहा है। इसके अलावा इसमें स्पोर्टी रेड स्ट्रिप और ग्रिल पर जीटीआई की बैजिंग दी गई है जिससे ये काफी अलग नजर आती है। 

    Volkswagen Golf GTI at dealership

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो जीटीआई में क्लीन लाइंस,रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ आकषर्क 18 इंच के अलॉय व्हील्स और फ्रंट डोर पर जीटीआई की बैजिंग दी गई है। यह चार बॉडी कलर्स: ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट प्रीमियम, मूनस्टोन ग्रे और किंग्स रेड प्रीमियम मेटालिक में उपलब्ध है।

    इसके अलावा इस परफॉर्मेंस हैचबैक में रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स,टेलगेट पर जीटीआई की बोल्ड बैजिंग और ड्युअल राउंड एग्जॉस्ट टिप्स के साथ स्पोर्टी बंपर भी दिया गया है। 

    इंटीरियर और फीचर्स 

    Volkswagen Golf GTI at dealership

    गोल्फ जीटीआई के केबिन में स्पोर्टी ब्लैक केबिन थीम के साथ कॉन्ट्रास्टिंग रेड दिए गए हैं। इसकी सीटों पर रेड इंसर्ट्स के साथ क्लासिक चीकर्ड पैटर्न दिया गया है जिससे इसे बोल्ड लुक मिल रहा है। इसकी फ्रंट सीटों पर मोटे बोल्स्टर्स दिए गए हैं जिससे शार्प टर्न लेते वक्त ये आपको सिक्योर रखता है। इसकी रियर सीटों पर तीनों पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। ​इसकी रियर सीटों पर कपहोल्डर्स के साथ फोल्डेबल सेंटर आर्मरेस्ट और डेडिकेटेड एसी वेंट्स दिए गए हैं। 

    यदि आप रात में ड्राइव करते हैं तो इसके केबिन की पूरी चौड़ाई को कवर करती एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है जिससे आपको अंदर प्रीमियम वाइब मिलती है। इसके लेयर्ड डैशबोर्ड पर फ्री स्टैंडिंग 12.9 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन भी दी गई है। इसके अलावा इसमें 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील में सिल्वर एसेंट्स,रेड हाइलाइट्स और नीचे जीटीआई की बैजिंग दी गई है। 

    टचस्क्रीन के अलावा गोल्फ जीटीआई में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री और 7-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर-व्यू कैमरा और दोनों तरफ पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शन

    गोल्फ जीटीआई में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ फ्रंट व्हील ड्राइवट्रेन और ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है। ये सेटअप काफी ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 267 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    265 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी*

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    5.9 सेकंड

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैअिक ट्रांसमिशन

    फोक्सवैगन जीटीआई में टाइट बॉडी कंट्रोल के लिए स्टिफ सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेशियल लॉक भी दिया गया है जो ज्यादा ग्रिप के साथ व्हील को पावर सप्लाय करता है। इसके अलावा इसमें दिए गए अपग्रेडेड ब्रेकस से अच्छी स्टॉपिंग पावर मिलती है जिससे इसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। 

    कीमत और मुकाबला

    Volkswagen Golf GTI at dealership

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की कीमत 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और भारत में इसका मुकाबला मिनी कूपर एस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है