• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी के एंट्री-लेवल एडवेंचर वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 8 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    आप टाटा हैरियर ईवी के एंट्री-लेवल एडवेंचर वेरिएंट के मुकाबले एडवेंचर एस वेरिएंट भी चुन सकते हैं जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 27, 2025 11:35 ist
    info icon
    published onJun 27, 2025 11:35 IST
    last updated onJun 27, 2025 11:35 IST
    183 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में आती है। एडवेंचर इसका एंट्री लेवल वेरिएंट है जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम) से शुरू होती है। यह हैचबैक कार एडवेंचर एस वेरिएंट में भी आती है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    डिजाइन

    2025 टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट के आगे की डिजाइन बेहद आकर्षक है। आगे की तरफ इसमें हॉरिजोंटल स्लेट्स के साथ बॉडी कलर्ड क्लोज़्ड ग्रिल और चौड़ी एलईडी डीआरएल्स दी गई है। बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जिसे ब्लैक हाउसिंग में पोजिशन किया गया है, जबकि बंपर पर इसमें सिल्वर एक्सेंट्स और फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है जो इसे काफी दमदार लुक देती है।  

    इसकी साइड प्रोफाइल काफी बोल्ड और दमदार है। इसमें केबिन के अंदर जाने और बाहर निकलने के लिए फंक्शनल इंटीग्रेटेड साइड स्टेप्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ इसमें चौड़ी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो व्हील आर्क तक जाती है। इसमें फ्रंट डोर पर ईवी बैजिंग दी गई है जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर के बारे में बताती है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच डुअल-टोन एरो स्टाइल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे अच्छी रोड प्रजेंस देते हैं। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में बड़े 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    इसमें टर्न इंडिकेटर के साथ ब्लैक ओआरवीएम्स, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और ग्लॉस-ब्लैक विंडो सराउंड भी दिया गया है जो इसे अपमार्केट फिनिश देता है। 

    पीछे की तरफ इसमें एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे टेलगेट पर दिए गए पतले लाइट बार से कनेक्ट किया गया है। इसमें नंबर प्लेट के नीचे की तरफ बोल्ड 'हैरियर.ईवी' बैजिंग दी गई है, जबकि कॉन्ट्रास्ट लोअर हिस्से के साथ चौड़ा बंपर और सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट इसे दमदार ईवी लुक दे रहा है।

    हैरियर ईवी पांच कलर ऑप्शन : प्रिस्टाइन व्हाइट, प्योर ग्रे, एम्पावर्ड ऑक्साइड, नैनीताल नॉक्टर्न में आती है। इस गाड़ी के एडवेंचर वेरिएंट में प्रिस्टाइन व्हाइट और प्योर ग्रे कलर ऑप्शन दिया गया है। 

    इंटीरियर 

    हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में ब्लैक और ब्राउन केबिन थीम के साथ ऑल ब्लैक फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। कॉन्ट्रास्ट के लिए इसमें सीटों पर कॉपर-ब्राउन स्टिचिंग की गई है। इसमें हॉरिजोंटल लेयर्ड डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर सॉफ्ट-टच ब्लैक और टेक्सचर्ड डार्क वुड ट्रिम दिया गया है जो इसे अच्छा कॉन्ट्रास्ट देता है। डैशबोर्ड के बीच में फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसके नीचे की तरफ पतले ऐसी वेंट्स पोजिशन किए गए हैं। 

    इसमें कर्व ईवी की तरह 4-स्पोक डिजाइन वाला लैदर रैप्ड फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया है जिसके सेंटर पर इल्युमिनेटेड टाटा लोगो दिया गया है। इसमें सेंटर कंसोल पर रोटरी ड्राइव मोड सिलेक्टर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ड्राइव मोड टॉगल के साथ चौड़ा गियर सिलेक्टर दिया गया है। 

    फीचर और सेफ्टी 

    एंट्री लेवल वेरिएंट होने के बावजूद हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में उम्मीद से ज्यादा फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पीएम 2.5 फिल्टर, पैडल शिफ्टर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    वहीं, एडवेंचर एस वेरिएंट में बड़ा 12.3-इंच इंफोटेनमेंट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे अतिरिक्त फीचर मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए एडवेंचर और एडवेंचर एस दोनों वेरिएंट में 6 एयरबैग, ऑटो हेडलैंप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर, रेन सेंसिंग वाइपर, ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट सिस्टम और ऑटोमेटिक डिफॉगर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक, मोटर व ड्राइवट्रेन 

    2025 टाटा हैरियर ईवी के एडवेंचर वेरिएंट में केवल स्मॉल 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ रियर-व्हील ड्राइवट्रेन मिलती है।

    बैटरी पैक 

    65 केडब्ल्यूएच

    मोटर 

    1

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    पावर 

    238 पीएस 

    टॉर्क 

    315 एनएम

    एमआईडीसी-सर्टिफाइड रेंज  

    538 किलोमीटर 

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट में बड़ा 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी दिया गया है, और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन इसमें केवल टॉप वेरिएंट के साथ दी गई है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन

    कीमत और मुकाबला 

    2025 टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट की कीमत 21.49 लाख रुपये है, जबकि हैरियर हैरियर ईवी एडवेंचर एस वेरिएंट की प्राइस 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है। यहां देखें इसके रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) वेरिएंट की कीमतें। कंपनी हैरियर ईवी के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स (एडब्ल्यूडी) की कीमतों से 27 जून को पर्दा उठाएगी। 

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला बीवाईडी एटो 3 और महिंद्रा एक्सईवी 9ई से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है