• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी बेस वेरिएंट एडवेंचर vs हुंडई क्रेटा स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज वेरिएंट : इनमें से किस एसयूवी कार को चुनना है पैसा वसूल डील, जानिए यहां

    टाटा हैरियर ईवी और क्रेटा इलेक्ट्रिक का सीधा मुकाबला एक दूसरे से नहीं है, लेकिन इनके एडवेंचर और स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत एक दूसरे के बराबर है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 30, 2025 18:52 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 18:51 IST
    last updated onJun 30, 2025 18:52 IST
    195 Views
    • Write a कमेंट

    भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में 2025 टाटा हैरियर ईवी की नई एंट्री हुई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड में आती है। हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट एडवेंचर की कीमत हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के टॉप से नीचे वाले स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज वेरिएंट के बराबर है। इनमें से कौनसी कार को खरीदना है पैसा वसूल डील, जानेंगे इसके बारे में बारे :-  

    कीमत 

     

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज 

    अंतर

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    21.49 लाख रुपये 

    21.50  लाख रुपए

    —-

    जैसा की आप टेबल में देख सकते कि हैरियर ईवी एडवेंचर और क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज की कीमत में कोई अंतर नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि इनमें से कौनसी एसयूवी कार ज्यादा बेहतर वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होती है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में आगे :-  

    साइज

     

    टाटा हैरियर ईवी

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक  

    अंतर 

    लंबाई 

    4,607 मिलीमीटर 

    4,340 मिलीमीटर 

    +267 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,922 मिलीमीटर 

    1,790 मिलीमीटर 

    +132 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,740 मिलीमीटर 

    1,655 मिलीमीटर 

    +85 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,741 मिलीमीटर 

    2,610 मिलीमीटर 

    +131 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    502 लीटर 

    433 लीटर 

    +69 लीटर 

    फ्रंक

    67 लीटर तक 

    22 लीटर 

    45 लीटर तक 

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के मुकाबले टाटा हैरियर ईवी ऊपर वाले सेगमेंट की कार है और यह क्रेटा ईवी से ज्यादा बड़ी है। ऐसे में इसमें क्रेटा इलेक्ट्रिक से ज्यादा स्पेस मिल पाती है। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

     

    हैरियर ईवी एडवेंचर 

    क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज 

    बैटरी 

    65 केडब्ल्यूएच 

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    मोटर 

    1

    1

    पावर 

    238 पीएस 

    171 पीएस 

    टॉर्क 

    315 एनएम

    200 एनएम 

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी)

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1 + पार्ट 2) 

    538  किलोमीटर 

    473 किलोमीटर 

    हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में बड़ा बैटरी पैक और रियर-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जबकि क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज वेरिएंट में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में सिंगल मोटर दी गई है, लेकिन हैरियर में लगी मोटर ज्यादा पावर और टॉर्क देती है और इसकी रेंज भी हुंडई क्रेटा ईवी के मुकाबले 65 किलोमीटर ज्यादा है। 

    फीचर

    Hyundai Creta Electric Dashboard

    फीचर 

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर 

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ)  

    एक्सटीरियर 

     

    • प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप
    • एलईडी डीआरएल
    • कनेक्टेड एलईडी टेललैंप
    • पुल-टाइप डोर हैंडल
    • एरो कवर के साथ 18-इंच अलॉय व्हील
    • पडल लैंप
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स
    • इंटीग्रेटेड साइड स्टेप
    • रियर वाइपर और वॉशर
    • शार्क-फिन एंटीना
    • एलईडी हेडलैंप
    • एलईडी डीआरएल
    • एलईडी टेललैंप
    • पुल-टाइप डोर हैंडल
    • एरो कवर के साथ 17-इंच अलॉय व्हील
    • पडल लैंप
    • एक्टिव एयर फ्लैप
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स
    • रियर वाइपर और वॉशर
    • शार्क-फिन एंटीना

    इंटीरियर 

     

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट
    • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट

    कंफर्ट 

     

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    • 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • 4-वे पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट
    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी
    • एयर प्यूरीफायर
    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री
    • क्रूज कंट्रोल
    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स
    • व्हीकल-2 लोड टेक्नोलॉजी (वी2एल)
    • व्हीकल-2-व्हीकल (वी2वी)
    • मल्टी-टेरेन मोड (नॉर्मल, वेट/रेन, और रफ रोड)
    • मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट)
    • ड्रिफ्ट मोड
    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    • 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • रियर विंडो सनशेड
    • 2-स्टेप रियर-रिक्लाइनिंग सीटें
    • ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग
    • पैनोरमिक सनरूफ
    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी
    • वायरलेस फोन चार्जर
    • क्रूज कंट्रोल
    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स
    • मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट)
    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    इंफोटेनमेंट 

     

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन
    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम
    • 10.25-इंच टचस्क्रीन
    • वायर्ड एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    सेफ्टी 

     

    • 6 एयरबैग
    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    • रियर पार्किंग कैमरा
    • रियर पार्किंग सेंसर
    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक
    • हिल होल्ड कंट्रोल
    • हिल डिसेंट कंट्रोल
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)
    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज
    • 6 एयरबैग
    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    • ऑटो-हेडलैंप
    • रियर डिफॉगर
    • हिल स्टार्ट असिस्ट
    • हिल डिसेंट कंट्रोल
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)
    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक
    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज
    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
    • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    हैरियर ईवी एडवेंचर और क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट (ओ) लॉन्ग रेंज दोनों फीचर लोडेड कारें हैं। हैरियर ईवी एडवेंचर वेरिएंट में क्रेटा इलेक्ट्रिक के मुकाबले लेदरेट सीटें, मल्टी-टेरेन मोड, वी2एल और वी2वी चार्जिंग और पावर्ड को-ड्राइवर सीट दी गई है।  

    जबकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट(ओ) वेरिएंट हैरियर ईवी एडवेंचर के मुकाबले पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनशेड, डुअल-जोन ऑटो एसी, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और एडीएएस सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इन दोनों गाड़ियों में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो फीचर दिया गया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक कार में वायर्ड कनेक्टिविटी मिलती है, जबकि हैरियर ईवी में वायरलेस सेटअप दिया गया है। 

    निष्कर्ष : 

    Hyundai Creta Electric Front

    यदि आपको ज्यादा स्पेशियस, फीचर लोडेड और पावरफुल इलेक्ट्रिक कार चाहिए तो आप टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर को चुन सकते हैं जिसमें बड़ा बैटरी पैक और कई सारे मल्टी टेरेन मोड दिए गए हैं।  

    अगर आपको शहर में रोजाना चलाने के हिसाब से कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार चाहिए तो आप क्रेटा इलेक्ट्रिक को चुन सकते हैं। इसमें एडीएएस, सनरूफ और बोस साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप इनमें से कौनसी गाड़ी चुनते हैं। 
     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है