2025 टाटा अल्ट्रोज के कौनसे वेरिएंट में मिलेंगे कैसे फीचर, जानिए यहां
2025 टाटा अल्ट्रोज कार पांच वेरिएंट: स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंलिश्ड एस और अकंलिश्ड प्लस एस में मिलेगी
प्रकाशित: मई 13, 2025 05:14 pm । सोनू
- Write a कमेंट

2025 टाटा अल्ट्रोज भारत में 22 मई 2025 को लॉन्च होगी और हाल ही इसके एक्सटीरियर डिजाइन का खुलासा हुआ है। टाटा मोटर्स के अनुसार यह प्रीमियम हैचबैक कार पांच वेरिएंट: स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंलिश्ड एस और अकंलिश्ड प्लस एस में मिलेगी। इस गाड़ी के कुछ प्रमुख फीचर का भी खुलासा हुआ है, जिनके बारे में हम जानेंगे आगे:
2025 टाटा अल्ट्रोज स्मार्ट

टाटा अल्ट्रोज बेस मॉडल स्मार्ट के कुछ प्रमुख फीचर इस प्रकार होंगे:
| एक्सटीरियर |
इंटीरियर |
कंफर्ट |
इंफोटेनमेंट |
सेफ्टी |
|
|
|
|
|
कंफर्ट फीचर और इंफोटेनमेंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बेस मॉडल स्मार्ट में सभी बेसिक फीचर मिलेंगे जिनमें प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ डिजिटल स्टीयरिंग शामिल है। सुरक्षा के लिए इसमें बेस वेरिएंट से 6 एयरबैग और ईएसपी मिलेंगे।
2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर

बेस मॉडल स्मार्ट के मुकाबले प्योर वेरिएंट में ये अतिरिक्त फीचर मिलेंगे:
| एक्सटीरियर |
इंटीरियर |
कंफर्ट |
इंफोटेनमेंट |
सेफ्टी |
|
|
|
|
|
स्मार्ट के मुकाबले प्योर वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे अतिरिक्त फीचर मिलेंगे। इसमें एक रियरव्यू कैमरा, और एक 7-इंच टचस्क्रीन टचस्क्रीन मिलेगी जो मौजूदा अल्ट्रोज के लोअर वेरिएंट में दी गई है, और ऑटो एसी व क्रूज कंट्रोल जैसे कंफर्ट मिलेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें एक ऑप्शनल सिंगल-पैन सनरूफ भी मिलेगा, जिसकी कीमत रेगुलर वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस के लिए करें इंतजार या चुनें मुकाबले में मौजूद दूसरी एमपीवी कार? जानिए यहां
2025 टाटा अल्ट्रोज क्रिएटिव

प्योर वेरिएंट के मुकाबले 2025 अल्ट्रोज क्रिएटिव वेरिएंट में ये अतिरिक्त फीचर मिलेंगे:
| एक्सटीरियर |
इंटीरियर |
कंफर्ट |
इंफोटेनमेंट |
सेफ्टी |
|
|
|
|
|
मिड वेरिएंट क्रिएटिव में प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन के साथ एलईडी डीआरएल और स्टाइलिश ड्यूल-टोन कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील मिलेंगे। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर भी मिलेंगे। प्योर वेरिएंट की तरह इसमें एक सिंगल-पैन सनरूफ मिलेगी जिसे ऑप्शनल दिया जाएगा।
2025 टाटा अल्ट्रोज अकंप्लिश्ड एस

टॉप लाइन वेरिएंट अकंप्लिश्ड एस में क्रिएटिव वेरिएंट के मुकाबले ये अतिरिक्त फीचर मिलेंगे:
| एक्सटीरियर |
इंटीरियर |
कंफर्ट |
इंफोटेनमेंट |
सेफ्टी |
|
|
|
|
|
मिड वेरिएंट क्रिएटिव के मुकाबले अकंलिश्ड एस में एलईडी फॉग लैंप्स के साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट मिलेगी। इसमें प्रीमियम 16-इंच अलॉय व्हील और ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर और सनरूफ (स्टैंडर्ड) भी मिलेगा।
2025 टाटा अल्ट्रोज अकंलिश्ड प्लस एस

टॉप मॉडल अकंलिश्ड प्लस एस में अकंलिश्ड एस के मुकाबले ये अतिरिक्त फीचर मिलेंगे:
| एक्सटीरियर |
इंटीरियर |
कंफर्ट |
इंफोटेनमेंट |
सेफ्टी |
|
|
|
|
|
2025 टाटा अल्टरोज टॉप मॉडल अकंप्लिश्ड प्लस एस में कुछ मामूली बदलाव होंगे जिनमें बड़ी 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है।
संभावित इंजन ऑप्शन

टाटा अल्ट्रोज 2025 मॉडल में मौजूदा अल्ट्रोज वाले इंजन मिलना जारी रह सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेश इस प्रकार हैं:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी |
1.5-लीटर डीजल |
| पावर |
88 पीएस |
73.5 पीएस |
90 पीएस |
| टॉर्क |
115 एनएम |
103 एनएम |
200 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5 स्पीड एमटी/ 6 स्पीड डीसीटी |
5-स्पीड एमटी |
5-स्पीड एमटी |
अल्ट्रोज न्यू मॉडल में अल्ट्रोज रेसर वाला 120 पीएस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
संभावित प्राइस और कंपेरिजन
2025 टाटा अल्ट्रोज की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी, वहीं वर्तमान में अल्ट्रोज कार की प्राइस 6.65 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आई20, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से रहेगा।


