• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 एमजी विंडसर ईवी के नए एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में वे सभी फीचर दिए गए हैं जिनकी आपको जरूरत है, लेकिन इसमें वेंटिलेटेड सीटें, ग्लास रूफ और एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर का अभाव है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 28, 2025 18:28 ist
    info icon
    published onMay 28, 2025 18:28 IST
    last updated onMay 28, 2025 18:28 IST
    207 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में एमजी मोटर इंडिया ने एमजी विंडसर ईवी का नया एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट लॉन्च किया है। अब विंडसर ईवी पांच वेरिएंट: एक्साइट, एक्सक्लूसिव, एसेंस, एक्सक्लूसिव प्रो, और एसेंस प्रो में उपलब्ध है, इनमें आखिरी दो वेरिएंट में बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। यहां हम जानेंगे नए एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में कौनसे फीचर दिए गए हैं।

    एक्सक्लूसिव प्रो में कौनसे फीचर दिए गए हैं?

    MG Windsor EV Exclusive Pro Cabin

    विंडसर ईवी के नए एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में निम्न फीचर दिए गए हैं:

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेललैंप

    • एलईडी रियर फॉग लैंप

    • इलुमिनेटेड एमजी लोगो

    • 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील

    • फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    • ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

    • आइवरी व्हाइट थीम

    • चमड़े की सीटें

    • 60:40 रियर स्प्लिट सीटें

    • आगे और पीछे हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट

    • रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

    • ऑल-डोर विंडो वन-टच अप/डाउन

    • 6 तरह से इलेक्ट्रिक होने वाली ड्राइवर सीट

    • 135-डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

    • कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • क्रूज कंट्रोल

    • 15.6 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ऑटो हेडलैंप

    • हिल होल्ड असिस्ट

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • 360-डिग्री कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • सभी 4 डिस्क ब्रेक

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • रियर डिफॉगर

    • एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में नई आइवरी व्हाइट केबिन थीम दी गई है जो एसेंस प्रो में आई थी।

    • इसमें एलईडी लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील, लेदर सीटें और 15.6-इंच टचस्क्रीन जैसे अधिकांश प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। हालांकि इसमें फिक्स्ड ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर का अभाव है जो एसेंस और एसेंस प्रो वेरिएंट में दिए गए हैं।

    • सुरक्षा के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑटो हेडलैंप्स जैसे अधिकांश मॉडर्न सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • पावर्ड टेलगेट, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल), व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) टेक्नोलॉजी, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर टॉप मॉडल एसेंस प्रो में एक्सक्लूसिव मिलते हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    वर्तमान में एमजी विंडसर ईवी के लाइनअप में एक्सक्लूसिव प्रो बड़े 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाला सबसे सस्ता वेरिएंट है। इसके लोअर वेरिएंट में 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का विकल्प भी दिया गया है। यहां देखिए दोनों बैटरी पैक के स्पेसिफिकेशन:

    वेरिएंट

    एमजी विंडसर ईवी प्रो

    एमजी विंडसर ईवी

    बैटरी पैक

    52.9 केडब्ल्यूएच

    38 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    136 पीएस

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    200 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    449 किलोमीटर

    332 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    MG Windsor EV Exclusive Pro Rear

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो की कीमत बैटरी रेंटल स्कीम के साथ 12.25 लाख रुपये है, हालांकि इसमें आपको 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंटल फीस देनी होती है। अगर आप बैटरी के साथ पूरी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो इसकी प्राइस 17.25 लाख रुपये (दोनों कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है।

    एमजी विंडसर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और टाटा नेक्सन ईवी से है।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shaik khaja
    Jun 1, 2025, 9:41:52 AM

    MG Should have discontinued Essence model, and launch exclusive pro at 16.5-17 Lakhs ex showroom price. That's gonna be deal breaker for all

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on एमजी विंडसर ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • पॉपुलर
      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है