• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी टॉप मॉडल vs बीवाईडी ईमैक्स 7 बेस मॉडल: कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    कीमत में 2 लाख रुपये से ज्यादा अंतर के बावजूद, ईमैक्स 7 बेस मॉडल क्लाविस ईवी टॉप मॉडल का सबसे करीबी विकल्प है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 30, 2025 17:51 ist
    info icon
    published onJul 30, 2025 17:51 IST
    last updated onJul 30, 2025 17:51 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत की पहली असली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है और इसका सीधा मुकाबला ज्यादा प्रीमियम विकल्प बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। दिलचस्प बात ये है कि ईमैक्स 7 के बेस मॉडल प्रीमियम की टक्कर कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस से है। यहां हमनें दोनों का कंपेरिजन किया है, तो दोनों में से कौनसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदना है फायदे का सौदा, जानेंगे आगे:

    प्राइस

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस

    24.49 लाख रुपये

    बीवाईडी ईमैक्स 7 प्रीमियम 7 सीटर

    26.90 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस की कीमत बीवाईडी ईमैक्स 7 बेस मॉडल प्रीमियम 6 सीटर से 2.41 लाख रुपये कम है। ईमैक्स 7 का प्रीमियम वेरिएट 7 सीटर लेआउट में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 37.50 लाख रुपये है जो क्लाविस ईवी से 3.01 लाख रुपये ज्यादा महंगा है। वहीं किआ कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।

    साइज

    2025 Kia Carens Clavis EV
    BYD eMax 7

     

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस

    ईमैक्स 7 प्रीमियम 6 सीटर

    अंतर

    लंबाई

    4550 मिलीमीटर

    4710 मिलीमीटर

    (-160 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1810 मिलीमीटर

    (-10 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1730 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    +40 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2780 मिलीमीटर

    2800 मिलीमीटर

    (-20 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    216 लीटर 

    180 लीटर 

    +36 लीटर 

    फ्रंक

    25-litre 

    -

    +25 लीटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस बीवाईडी ईमैक्स से थोड़ी ज्यादा है। हालांकि कैरेंस क्लाविस ईवी ईमैक्स7 से ऊंची है और इसका बूट स्पेस भी बड़ा है। इसमें आगे फ्रंक स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है जो बीवाईडी एमपीवी में उपलब्ध नहीं है।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

     

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस

    ईमैक्स 7 प्रीमियम 6 सीटर

    बैटरी पैक

    51.4 केडब्ल्यूएच

    55.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    पावर

    171 पीएस

    163 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    310 एनएम

    फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज

    490 किलोमीटर (एआरएआई)

    420 किलोमीटर (एनईडीसी)

    कैरेंस क्लाविस ईवी के एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में ईमैक्स 7 के प्रीमियम वेरिएंट की तुलना में छोटा बैटरी पैक दिया गया है। दोनों इलेक्ट्रिक कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, हालांकि कैरेंस क्लाविस ईवी की मोटर ज्यादा पावर देती है जबकि ईमैक्स 7 ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है। दोनों मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज अलग-अलग एजेंसियों द्वारा बताई गई है, ऐसे में इनका कंपेरिजन करना सही है।

    फीचर

    2025 Kia Carens Clavis EV
    BYD eMax 7

     

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस

    ईमैक्स 7 प्रीमियम

    एक्सटीरियर

    • एलईडी हेडलाइट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम

    • एलईडी फॉग लैंप

    • आगे और पीछे स्किड प्लेट

    • 17-इंच अलॉय व्हील

    • रूफ-माउंटेड स्पॉइलर

    • बॉडी कलर डोर हैंडल

    • रूफ रेल

    • शार्क फिन एंटीना

    • एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स

    • ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम

    • रियर वाइपर

    • बॉडी कलर डोर हैंडल

    • रूफ माउंटेड स्पॉइलर

    • शार्क फिन एंटीना

    • आगे और पीछे स्किड प्लेट

    केबिन

    • नेवी और बेज डुअल-टोन इंटीरियर

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • दूसरी पंक्ति की सीटों के लिए वन टच टंबल

    • दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए सनशेड

    • काला/भूरा डुअल-टोन इंटीरियर

    • लेदर अपहोल्स्ट्री

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • लेदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    कंफर्ट

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • रिमोट स्टार्ट फ़ंक्शन के साथ बिना चाबी के प्रवेश

    • दूसरी पंक्ति की सीटों में 60-40 स्प्लिट फ़ंक्शन

    • ड्राइवर की तरफ की खिड़की के लिए एक टच-अप/डाउन फ़ंक्शन

    • रीजनरेटेड ब्रेकिंग

    • ड्राइव मोड

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

    • आगे वेंटिलेटेड सीटें

    • 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • सभी खिड़कियों के लिए ऑटो अप/डाउन फ़ंक्शन

    • एक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर

    • 5-इंच मल्टी-इंफ़ो डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एनालॉग डायल

    • 6 तरह से मैन्युअल एडजस्ट होने वाली आगे की सीटें

    • पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • डिस्प्ले के बिना एयर प्यूरीफायर

    • रीजनरेशन ब्रेकिंग

    • व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • एनएफसी कार्ड की

    • चारों खिड़कियों के लिए एक टच-अप/डाउन फ़ंक्शन

    • ड्राइव मोड

    • यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

    इंफोटेनमेंट

    • 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 12.8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग

    • पीछे पार्किंग सेंसर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • 360-डिग्री कैमरा

    • एडीएएस

    • ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर

    • 6 एयरबैग

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • 360-डिग्री कैमरा

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस में कीमत के हिसाब से ज्यादा फीचर मिलते हैं। इसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे वेंटिलेटेड सीटें, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, और बोस साउंड सिस्टम दिया गया है, ये सभी फीचर बीवाईडी ईमैक्स 7 प्रीमियम में उपलब्ध नहीं है।

    ईमैक्स 7 प्रीमियम में सभी बुनियादी फीचर दिए गए हैं। इसमें बड़ी 12.8-इंच टचस्क्रीन और सभी विंडो के लिए वन-टच अप-डाउन फीचर भी दिया गया है। हालांकि सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और पावर एडजस्टेबल सीट जैसे फीचर टॉप लाइन वेरिएंट में दिए गए हैं।

    कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    2025 Kia Carens Clavis EV
    BYD eMax 7

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस और बीवाईडी ईमैक्स 7 प्रीमियम दोनों ही अच्छी कार हैं, लेकिन ये अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से बनी हैं। अगर आप ज्यादा फीचर वाली इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस बेहतर है, जिसमें कम कीमत पर ज्यादा कंफर्ट और टेक्नोलॉजी मिलती है।

    अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा केबिन स्पेस, ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन है, तो ईमैक्स 7 प्रीमियम कुछ कम फीचर के बावजूद आपके लिए अधिक उपयुक्त होगी।

    नोट: संदर्भ के लिए बीवाईडी ईमैक्स 7 के टॉप वेरिएंट की फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है