• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान एक्स ट्रेल का नया टीजर हुआ जारी,जुलाई में हो सकती है लॉन्च

    इस लेटेस्ट टीजर में इस एसयूवी के प्रमुख एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स को ​शोकेस किया गया है

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 02, 2024 19:26 ist
    info icon
    published onJul 02, 2024 19:26 IST
    last updated onJul 02, 2024 19:26 IST
    494 Views
    • Write a कमेंट

    निसान जल्द ही इंडियन मार्केट में जनरेशन 4 निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस अपकमिंग फुल साइज एसयूवी का एक और टीजर जारी कर ​दिया है। इस टीजर में क्या कुछ आया नजर इसपर आगे डालिए एक नजर:

    इसबार क्या ​दिखाया गया टीजर में ?

    निसान एक्स-ट्रेल के जिसमें स्पिल्ट स्टाइल वाली एलईडी हेडलाइट्स और यू शेप्ड ग्रिल के साथ क्रोम स्लैट्स और नीचे की तरफ ​दोनों सिरो पर क्रोम बार ​दी गई है। 

    Nissan X-Trail Headlight

    इसके अलावा इसमें ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स को भी शोकेस किया गया है और इसमें एलईडी टेललाइट्स दी गई है मगर यहां लाइट बार का फीचर मौजूद नहीं है जो कि आज कि मॉर्डन एसयूवी में स्टैंडर्ड दी जा रही है। 

    Nissan X-Trail Exterior Image

    अपकमिंग निसान एक्सट्रेल के इंटीरियर और पावरट्रेन ऑप्शंस का टीजर अभी जारी नहीं हुआ है। मगर माना जा रहा है कि ये इस मोर्चे पर इसके इंटरनेशनल वर्जन जैसी हो सकती है। 

    संभावित इंटीरियर,फीचर्स और सेफ्टी

    Nissan X-Trail DashBoard

    निसान एक्स-ट्रेल मेंं लैदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ड्युअल टोन ब्लैक एंड टैन इंटीरियर ऑप्शन दिया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस निसान एसयूवी में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक पावर्ड टेलगेट, मेमोरी फ़ंक्शन के साथ हीटेड ऑटोमैटिक फ्रंट सीट्स, एक 10-स्पीकर प्रीमियम बोस सराउंड साउंड सिस्टम, एक 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस नई एसयूवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इसी साइज की फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.8 इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। 

    सेफ्टी के लिए एक्स-ट्रेल में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉ​र्निंग, और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के साथ साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस

    Nissan X-Trail Exterior Image

    इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध एक्स-ट्रेल में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 12 वोल्ट की हाइब्रिड मोटर लगी है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड सीवी​टी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    इंजन  स्पेसिफिकेशन 

    निसान एक्स-ट्रेल

    इंजन 

    12 वोल्ट टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    ड्राइवट्रेन

    2 व्हील ड्राइव

    4 व्हील ड्राइव

    पावर

    204 पीएस

    213 पीएस

    टॉर्क

    330 एनएम

    495 एनएम

    ट्र्रांसमिशन

    8-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक

    8-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक

    निसान एक्स-ट्रेल के इंडियन मॉडल से कुछ समय बा​द प​र्दा उठाया गया जाएगा मगर कॉम्पिटशन को ​देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत में इस एसयूवी को 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जा सकता है। 

    भारत में कब होगी लॉन्च और किन कारों से रहेगा मुकाबला?

    2024 निसान एक्स-ट्रेल को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है जिसकी शुरूआती कीमत 40 लाख रुपये एक्सशोरूम तक हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक,जीप मेरेडियन,टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर जैसी कारों से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    anuj
    Jul 4, 2024, 12:19:51 AM

    Anything above 25 lakhs on road_this car is a failure.japanese quality or whatever cannot save it.the car has to compete with domestic companies.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है