• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले दिखी 2020 स्कोडा ऑक्टाविया, कई जानकारियां आईं सामने

    2020 स्कोडा ऑक्टाविया को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यूरोपियन बाजार में इसकी बिक्री 2020 की शुरुआत में शुरू होगी, वहीं भारत में यह कार 2020 की दूसरी तिमाही तक उतारी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 04, 2019 11:49 ist
    info icon
    published onNov 04, 2019 11:49 IST
    last updated onNov 04, 2019 11:49 IST
    161 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Skoda Octavia

    स्कोडा अपनी चौथी-जनरेशन ऑक्टाविया को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 11 नवंबर को यह कार अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। यूरोपियन बाजार में इसकी बिक्री 2020 की शुरुआत में शुरू होगी, वहीं भारत में यह कार 2020 की दूसरी तिमाही तक उतारी जा सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही यह कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। 

     

    मौजूदा ऑक्टाविया 

    2020 ऑक्टाविया

    अंतर

    लंबाई (मिलीमीटर)

    4670

    4689

    +19

    चौड़ाई (मिलीमीटर)

    1814

    1829

    +15

    ऊंचाई (मिलीमीटर)

    1476

    -

    -

    व्हीलबेस (मिलीमीटर)

    2688

    2686

    -2 

    बूट स्पेस (मिलीमीटर)

    590

    600

    +10

    नई ऑक्टाविया को फॉक्सवैगन ग्रुप के अपडेटेड एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया सकता है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में 19 मिलीमीटर ज्यादा लंबी और 15 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है। वहीं, गाड़ी का व्हीलबेस वर्तमान मॉडल से 2 मिलीमीटर कम है। कंपनी का दावा कि नए मॉडल में 78 मिलीमीटर का ज्यादा रियर नी-रूम मिलेगा। साथ ही बूट स्पेस भी पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा।

    2020 Skoda Octavia  

    हाल ही में स्कोडा की इस नई सेडान की तस्वीरें कंपनी के कॉन्फीग्रेटर पर ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस नए मॉडल में दो भागों में बंटे हुए हेडलैंप सेटअप की बजाए पतले व शार्प ट्राएंगुलर हेडलैंप देखे गए थे। फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें बड़ी ग्रिल और बंपर पर चौड़ा एयर डैम नज़र आया था। फिलहाल कार के रियर साइड से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    गाड़ी के इंटीरियर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। हालांकि, टेस्टिंग की तस्वीरें संकेत देती हैं कि इसमें डैशबोर्ड को नए डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस पर फ्लोटिंग टाइप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ आएगी।     

    भारत आने वाली नई ऑक्टाविया में फॉक्सवैगन वाले नए 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल और अपडेटेड 2.0-लीटर टीडीआई इवीओ डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं। इसका स्पोर्टी वर्जन वीआरएस मौजूदा मॉडल वाले 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ आ सकता है।

    यह भी पढें : स्कोडा ऑक्टाविया ऑनिक्स लॉन्च, कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है