• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आया मारुति विटारा ब्रेज़ा का फेसलिफ्ट अवतार , जानिए कब होगा लॉन्च

    कार का फेसलिफ्ट वर्जन केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 11, 2019 19:41 ist
    info icon
    published onNov 11, 2019 19:41 IST
    last updated onNov 11, 2019 19:41 IST
    487 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी की सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेज़ा पिछले कुछ समय से भारत में अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। अब कंपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत के कार बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसे फरवरी में होने वाले 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया जा सकता है।

    वर्तमान में विटारा ब्रेज़ा केवल डीजल इंजन में ही उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने निर्णय लिया है कि वह बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद भी फिएट के 1.3-लीटर डीजल इंजन को अपडेट नहीं करेगी।  ऐसे में कार का फेसलिफ्ट वर्जन केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।  

    इसमें मारुति का 1.5-लीटर के15बी यूनिट इंजन एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा सकता है। यह इंजन मारुति अर्टिगा, एक्सएल6 और सियाज़ जैसी कारों में भी उपलब्ध है। यह 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। 

    उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रेज़ा का फेसलिफ्ट अवतार आकर्षक फ्रंट और रियर डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। ब्रेज़ा के मुकाबले में मौजूद बाकि सब-4 मीटर एसयूवी कारों की तरह इसमें भी सनरूफ का फीचर दिया जा सकता है। 

    विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के पेट्रोल वर्जन की प्राइस 7.5 लाख रुपए से 11 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mangesh kelkar
    Nov 16, 2019, 4:03:00 PM

    will this have CVT or dct?

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है