• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    8 लाख रुपये की कीमत के साथ आठ जुलाई को लॉन्च होगी रेनो डस्टर फेसलिफ्ट

    रेनो डस्टर फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस-क्रॉस, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और अपकमिंग किया सेल्टोस से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 26, 2019 15:58 ist
    info icon
    published onJul 05, 2019 09:34 IST
    last updated onSep 26, 2019 15:58 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: रेनो ने डस्टर का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। इसे कई कॉस्मेटिक बदलावों और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। अधिक जानकारी के लिया यहां क्लिक करें।

    2019 Renault Duster Teased; Launch Soon

    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च के लिए तैयार है, भारत में इसे 8 जुलाई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव और नए फीचर शामिल किए हैं। इसकी कीमत पहले की तरह 8 लाख रुपये से शुरू होगी। डस्टर फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं, ऐसे में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस-क्रॉस, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और अपकमिंग किया सेल्टोस से होगा। 

    2019 Renault Duster Facelift: This Is It!

    रेनो डस्टर के वेरिएंट लाइनअप में कंपनी कोई बदलाव नहीं करेगी। मगर, इसके बीच वाले वेरिएंट आएक्सएस में कंपनी ने ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प दिया है। यह विकल्प पहले केवल कार के टॉप मॉडल आरएक्सज़ेड में ही उपलब्ध था। डस्टर के आरएक्सएस वेरिएंट की कीमत टॉप वेरिएंट आरएक्सज़ेड एडब्ल्यूडी से कम रहेगी, इसकी मौजूदा कीमत 13.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    रेनो डस्टर फेसलिफ्ट को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अपडेट डस्टर में नए अलॉय व्हील, नए एक्सटीरियर कलर और अपडेट कॉकपिट जैसे बदलाव हुए हैं। इसमें कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर ​स्टैंडर्ड दिए जाने की भी उम्मीद है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें मौजूदा मॉडल वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दे सकती है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : 2020 से रेनो बंद कर सकती है डीजल इंजन वाली कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vikram
    Jul 14, 2019, 10:48:12 PM

    Why AWD is not possible in petrol? As we know Renault is discontinuing diesel after apr 2020, why not launching AWD in petrol?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है