• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 हुंडई एलांट्रा

    अपडेट एलांट्रा में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 09, 2018 13:35 ist
    info icon
    published onJul 09, 2018 13:35 IST
    last updated onJul 09, 2018 13:35 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Hyundai Elantra

    हुंडई एलांट्रा के फेसलिफ्ट अवतार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2019 की शुरूआत में पेश किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। भारत आने वाली फेसलिफ्ट एलांट्रा मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा एलांट्रा की कीमत 13.69 लाख रूपए से 19.68 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    Current Hyundai Elantra

    कैमरे में कैद हुई कार के डिजायन को छिपाने के लिए इसे अच्छे से कवर किया हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट एलांट्रा का डिजायन मौजूदा मॉडल से काफी अलग है। इस में लेक्सस कारों जैसे ट्रायएंगुलर हैडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि मौजूदा मॉडल में जगुआर कारों से मिलते-जुलते हैडलैंप्स दिए गए हैं। 2019 एलांट्रा की फ्रंट ग्रिल में भी बदलाव हुआ है, ग्रिल का साइज पहले से ज्यादा चौड़ा है। आगे वाले बंपर पर क्रोम पट्टी दी गई है जो एक सिरे से शुरू होकर दूसरे सिरे तक जाती है। फॉग लैंप्स को भी ट्रायएंगुलर शेप दिया गया है।

    2019 Hyundai Elantra

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां भी बदलाव हुए हैं। इस में नया रियर बंपर दिया गया है। नंबर प्लेट को बंपर के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है, जबकि मौजूदा मॉडल में नंबर प्लेट ऊपर की तरफ दी गई है। इस में रिवर्स लैंप्स और स्प्लिट टेल लैंप्स लगे हैं जो पीछे वाले हिस्से को आकर्षक बनाते हैं।

    Current Hyundai Elantra

    केबिन से जुड़ी जानकारी अभी हाथ नहीं लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में ट्यूसॉन फेसलिफ्ट वाला डैशबोर्ड दिया जा सकता है। फेसलिफ्ट ट्यूसॉन में नया डैशबोर्ड दिया गया है, इस लेआउट वाला डैशबोर्ड इन दिनों अधिकांश नई कारों में देखा जा सकता है।

    Current Hyundai Elantra

    यह भी पढें : फेसलिफ्ट हुंडई ट्यूसॉन से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है