• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान माइक्रा हुई अपडेट, कीमत 5.99 लाख रूपए

    हुंडई ग्रैंड आई10, मारूति इग्निस और स्विफ्ट को देगी टक्कर

    अकस
    अकस
    Published On जून 02, 2017 12:58 ist
    info icon
    published onJun 02, 2017 12:45 IST
    last updated onJun 02, 2017 12:58 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने माइक्रा हैचबैक को अपडेट किया है, इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं, इसकी कीमत 5.99 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 7.23 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है, इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10, मारूति इग्निस और स्विफ्ट हैचबैक से है।

    अपडेट निसान माइक्रा के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत
    माइक्रा एक्सएल सीवीटी 5.99 लाख रूपए
    माइक्रा एक्सवी सीवीटी 6.95 लाख रूपए
    माइक्रा एक्सवी सीवीटी (ऑरेंज) 6.95 लाख रूपए
    माइक्रा डीसीआई एक्सएल 6.62 लाख रूपए
    माइक्रा डीसीआई एक्सएल कंफर्ट 7.23 लाख रूपए
    माइक्रा डीसीआई एक्सएल कंफर्ट (ऑरेंज) 7.23 लाख रूपए

    अपडेट माइक्रा हैचबैक में ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हैडलाइटें दी गई हैं, इसका केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम है, इस में ब्लैक सीटें, ऑरेंज स्टिचिंग के साथ दी गई है, डैशबोर्ड और दरवाजों पर भी ऑरेंज हाइलाइटर दिए गए हैं।

    अपडेट माइक्रा में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए गए हैं, इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 77 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 64 पीएस और टॉर्क 160 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। संभावना है कि नए फीचरों से लैस होने के बाद इसकी बिक्री में इजाफा हो सकता है।

    कुछ समय पहले तक चर्चाएं थीं कि निसान पांचवी जनरेशन की माइक्रा हैचबैक को भारत में लॉन्च कर सकती है, इसे पिछले साल पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया गया था, फिलहाल ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में माइक्रा हैचबैक का अपडेट वर्जन लॉन्च होने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी की योजना पांचवी जनरेशन की माइक्रा हैचबैक को हाल-फिलहाल भारत में लाने की नहीं है, अगर यह भारत आती है तो यहां इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में उतारा जाएगा, यहां इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और मारूति बलेनो से होगा। यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा लम्बी और चौड़ी है, इसका डिजायन भी मौजूदा माइक्रा से ज्यादा अच्छा है। 

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    निसान माइक्रा पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है