एमजी हेक्टर
एमजी हेक्टर कीमत एन्ड& वेरिएंट
Hector के 8 वेरिएंट हैं, ₹11.99L से शुरू, सभी 1.5L Turbo Petrol, MT और CVT में, तथा 5-seater और 7-seater में (7-seater सिर्फ Sharp Pro+ में). Style (₹11.99L) रोज़ के काम के लिए ठीक है, इसमें 6 airbags, ESP, hill hold, halogen projector headlamps, fabric seats, R17 wheels और 20cm टचस्क्रीन मिलते हैं, फ्लीट बायर्स के लिए बेसिक्स. Select Pro (₹14.29L) में 35.56cm HD टचस्क्रीन (सेगमेंट में सबसे बड़ी), wireless CarPlay, leatherette inserts, R18 alloys, cruise और electronic mode-adjust steering मिलती है. Smart Pro (₹15.29L) असली स्टेप-अप है, इसमें panoramic sunroof, Infinity by Harman 8-speaker विथ sub, leatherette seats, 80+ i-Smart voice commands और remote AC/lock/find-my-car आ जाता है. Sharp Pro (₹16.99L) में 6-way power driver, rain sensing wipers, auto dim IRVM और partial ADAS (Manual SAS, parking assist) जुड़ जाते हैं. Savvy Pro CVT (₹19.19L) सबसे ऊपर है, इसमें पूरा Level 2 ADAS मिलता है, यानी adaptive cruise, LDW/LKA, AEB, blind spot, lane change और rear cross traffic alert. ज़्यादातर बायर्स Smart Pro 5Str MT (₹15.29L) पर आते हैं, यहाँ 35.56cm HD टचस्क्रीन, Infinity audio, panoramic sunroof, leatherette और 6 airbags अभी मिल जाते हैं, और Sharp Pro CVT के 6-way power driver, front वेंटिलेटेड सीट्स तथा CVT auto के लिए ~₹3L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
एमजी हेक्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1451 सीसी |
| पावर | 141.04 बीएचपी |
| टॉर्क | 250 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 12.34 से 13.79 किमी/लीटर |
एमजी हेक्टर 2026: लेटेस्ट updates
-
15 दिसंबर 2025: एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें नई ग्रिल, दो नए कलर विकल्प और नई केबिन थीम दी गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
-
11 दिसंबर 2025: फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर को डीलरशिप पर देखा गया है, इसे भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें बड़ी और नई डिजाइन वाली ग्रिल दी गई है, जिसमें भारी क्रोम का इस्तेमाल किया गया है।
-
09 दिसंबर 2025: एमजी ने हेक्टर फेसलिफ्ट का नया टीजर जारी किया है जिसमें इस एसयूवी कार के नए फ्रंट की झलक देखने को मिली है। इस गाड़ी से 15 दिसंबर 2025 को पर्दा उठेगा।
-
22 सितंबर 2025: नई जीएसटी दरें लागू होने के साथ एमजी हेक्टर कार 1.49 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। इस एसयूवी कार की नई कीमतें 7 सितंबर से लागू हो चुकी है। इस गाड़ी की शुरूआती कीमत अब 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
एमजी हेक्टर expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- बाहर और अंदर से काफी प्रीमियम नजर आती है ये एसयूवी
- अच्छा खासा केबिन स्पेस दिया गया है इसमें और लंबे कद के व्यक्तियों के लिए काफी आरामदायक भी है ये
- काफी सारे टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं इसमें
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- कुछ लोगों को कम पसंद आ सकता है इसका डिजाइन
- अब माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं मिलेगी इसमें,डीजल के साथ ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन की भी लगती है कमी
- इलेक्ट्रॉनिक्स को थोड़ा और होना चाहिए था रिस्पॉन्सिव
एमजी हेक्टर रिव्यू
एक्सटीरियर

हेक्टर हमेशा से ही एक बोल्ड लुकिंग एसयूवी रही है जिसके फ्रंट में क्रोम का काफी ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। इस फेसलिफ्ट अपडेट में थोड़े कम बदलाव हुए हैं जहां इसमें अब एक बड़ी सी ग्रिल दे दी गई है। इसके फ्रंट में डायमंड शेप्ड क्रोम इंबैलिशमेंट्स दिए गए हैं, वहीं ग्रिल के चारों ओर क्रोम के बजाए ब्लैक सराउंडिंग दी गई है जिससे ये पहले से ज्यादा बोल्ड दिखाई दे रही है। हालांकि जो लोग अपनी कारों में क्रोम ज्यादा पसंद नहीं करते हैं उन्हें यहां क्रोम हद से ज्यादा ही दिखाई देगी।

एमजी ने प्री फेसलिफ्ट वर्जन की तरह इसमें स्प्लिट ऑटो एलईडी हेडलाइट सेटअप दिया है। ये फीचर एलईडी फॉगलैंप्स के साथ अब भी बंपर पर मौजूद है जबकि एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स को ऊपर की तरफ पोजिशन किया गया है। इसके फ्रंट बंपर पर अपडेटेड एयर डैम्स भी दिए गए हैं और इसमें स्किड प्लेट भी दी गई है जिसपर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का रडार भी मौजूद है।


इसके साइड प्रोफाइल में आपको कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। इसके टॉप वेरिएंट्स में पहले की तरह 18 इंच के अलॉय व्हील्स जबकि लोअर वेरिएंट्स में 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि हमें ऐसा महसूस होता है कि एमजी को इसमें 19 इंच के व्हील्स देने चाहिए थे, भले ही फिर इन्हें ऑप्शनल रख देना चाहिए था। एमजी हेक्टर के फेसलिफ्ट मॉडल में क्रोम इंसर्ट्स के साथ बॉडी साइड क्लैडिंग दी गई है। साथ ही यहां 'मॉरिस गैराज' का प्रतीक चिन्ह भी दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल में आपको कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। इसके टॉप वेरिएंट्स में पहले की तरह 18 इंच के अलॉय व्हील्स जबकि लोअर वेरिएंट्स में 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि हमें ऐसा महसूस होता है कि एमजी को इसमें 19 इंच के व्हील्स देने चाहिए थे, भले ही फिर इन्हें ऑप्शनल रख देना चाहिए था। एमजी हेक्टर के फेसलिफ्ट मॉडल में क्रोम इंसर्ट्स के साथ बॉडी साइड क्लैडिंग दी गई है। साथ ही यहां 'मॉरिस गैराज' का प्रतीक चिन्ह भी दिया गया है।


हेक्टर 2023 मॉडल में पीछे तरफ सेंटर पर लाइटनिंग एलिमेंट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसमें अब 'इंटरनेट इनसाइड' की बैजिंग के बजाए एडीएएस की बैजिंग और टेलगेट के बीच में 'हेक्टर' की बैजिंग दी गई है। इसमें अब कार की पूरी चौड़ाई के साथ एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है और हेक्टर के पीछे वाले बंपर को भी हल्का सा अपडेट दिया गया है।
इंटीरियर

यदि आपने इससे पहले भी एमजी की किसी कार में बैठने का अनुभव लिया है तो नई हेक्टर में आपको एक घरेलू सी बात नजर आएगी। हालांकि इसके केबिन को काफी ज्यादा अपडेट किया गया है, मगर इसमें पहले की तरह रेक और रीच एडजस्टमेंट की खूबियों वाला स्टीयरिंग व्हील और वर्टिकल पोजिशन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि ये एसयूवी अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों जितनी प्रैक्टिकल नहीं है, मगर ये पहले की तरह काफी स्पेशियस जरूर नजर आती है।


इस एसयूवी में पहले की तरह ड्युअल टोन केबिन थीम दी गई है जिससे इस कार में काफी खुलेपन और स्पेस का अहसास होता है। इसमें ब्लैक फिनिशिंग वाला डैशबोर्ड दिया गया है जहां एसी वेंट्स में सिल्वर और क्रोम एसेंट्स और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये काफी रिच और प्रीमियम फीलिंग दे रही है। एमजी ने डैशबोर्ड, डोर पैड्स और ग्लवबॉक्स के ऊपर वाले पोर्शन में सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया है, मगर नीचे के आधे हिस्सों पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जो फील को खराब कर रहा है। इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स को भी अपडेट किया गया है जहां अब बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और स्टार्ट/स्टॉप बटन को स्कवायर शेप दी गई है और इसमें अब नया गियर शिफ्ट लिवर भी दिया गया है।


यहां तक कि कंपनी ने सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया है जहां गियर लिवर, कप होल्डर्स और दूसरे कंट्रोल्स पर काफी ज्यादा सिल्वर का इस्तेमाल हुआ है और ये टचस्क्रीन यूनिट से कनेक्टेड भी है। ये सेंटर आर्मरेस्ट तक जाता है जो कि स्लाइडेबल है और यहां छिटपुट सामान रखने के लिए स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है।

इसकी सीटों को बैज फिनिशिंग दी गई है जो काफी सपोर्टिव है और यहां बैठने के बाद एक अच्छी सीटिंग पोजिशन मिलती है। इसकी फ्रंट सीटें पावर एडजस्टेबल है और यहां अच्छा खासा हेडरूम और नीरूम मिलता है। इसमें अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए सीटों को कई तरह से एडजस्ट किया जा सकता है और आपको विंडशील्ड से बाहर का साफ सुथरा नजारा मिल जाता है।

जिन लोगों को पीछे बैठना पसंद है तो उन्हें पीछे की सीट पर अच्छा खासा स्पेस मिल जाएगा और यहां तीन एडल्ट पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसमें हेडरूम और लेगरूम स्पेस की भी कमी नहीं है और यदि यहां दो लोग बैठे तो उन्हें लग्जरी कारों जैसा शोल्डर रूम स्पेस मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें सेंट्रल ट्रांसमिशन टनल नहीं दिया गया है जिससे बीच में बैठने वाले पैसेंजर को अच्छा लेगरूम स्पेस मिल जाता है। एमजी ने इसकी रियर सीटों पर स्लाइड और रिक्लाइन का फंक्शन भी दिया है जिससे ज्यादा कंफर्ट मिल जाता है और इसमें सभी तीन पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं।

यदि हमें इसमें कोई कमी ढूंढनी हो तो हम कहेंगे कि सीट की कंटूरिंग थोड़ी बेहतर होनी चाहिए थी, खासतौर पर रियर बेंच की साइड में और यहां थोड़ा ज्यादा अंडरथाई सपोर्ट भी देना चाहिए था। एक अच्छी बात ये भी है कि एसयूवी की बड़ी सी विंडो के कारण केबिन में ज्यादा हवा और रोशनी आती है, मगर गर्मियों में आपको ये चीज परेशान कर सकती है। एमजी ने इसमें एसी वेंट्स, दो कप होल्डर्स और यूएसबी फास्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ फोन डॉकिन्ग एरिया भी दिया है।
फीचर्स

एमजी हेक्टर के नए मॉडल में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी डिस्प्ले काफी बड़ी और क्लीयर है, मगर इसका यूजर इंटरफेस थोड़ा अटकता है और कभी कभी तो ये रिस्पॉन्ड करने में एक सेकंड तक का समय ले लेता है। इसका वॉइस कमांड तो फंक्शनल है, मगर ये कभी आपकी कमांड को सुन नहीं पाता है। इसके अलावा इसमें एसी जैसी चीजों को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल स्विच नहीं दिए गए हैं जो आजकल मॉडर्न कारों में एक बड़ी समस्या है।


इसके अलावा इस एमजी कार में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8 कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें सबवूफर और एम्पलीफायर वाला 8 स्पीकर्स से लैस इंफिनिटी का साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, रेन-सेंसिंग वाइपर, और 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा

नई हेक्टर में काफी अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट, छह एयरबैग तक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और यहां तक कि 360 डिग्री कैमरा शामिल है।
फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद ये कार और भी ज्यादा सेफ हो गई है जिसमें एडीएएस के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एडीएएस से लैस दूसरी कारों की तरह ये फीचर कार को पूरी तरह कंट्रोल ना करते हुए केवल ड्राइवर की हेल्प करने के लिए है। खासतौर पर ये भारी ट्रैफिक में काफी काम आता है। हाईवे या एक्सप्रेस-वे जैसी अच्छी सड़कों पर एडीएएस काफी अच्छे से काम करता है। ये अटकता नहीं है और एसयूवी के आगे चल रहे हर टाइप के व्हीकल की अच्छे से पहचान कर लेता है और उसे डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर दिखा देता है।
बूट स्पेस

हेक्टर एसयूवी में वीकेंड ट्रिप पर सामान ले जाने लायक बूट स्पेस दिया गया है। यहां तक कि इसमें 60:40 के अनुपात में बंट सकने वाली रियर सीट्स दी गई है जिससे आप इसमें ज्यादा बैग्स भी रख सकते हैं। इसमें पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है जो सेगमेंट फर्स्ट फीचर है।
परफॉरमेंस

इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसमें 2 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अब इस कार में आपको माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर नहीं मिलेगा। इन इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है और पेट्रोल इंजन के साथ 8 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है जो गाड़ी के फ्रंट व्हील्स को पावर सप्लाय करता है।

हमें टेस्ट करने के लिए इसका पेट्रोल सीवीटी मॉडल दिया गया था जो हमें काफी रिफाइंड लगा। एक्सलरेशन देते ही ये जल्दी से पिकअप ले लेती है और इस दौरान अच्छी मात्रा में टॉर्क भी मिलता है। चाहे बात सिटी ड्राइव की हो या हाईवे ड्राइव की हेक्टर सीवीटी को एफर्ट की जरूरत ही नहीं पड़ती है और ये आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

ना सिर्फ सपाट सड़क पर बल्कि पहाड़ चढ़ते हुए भी पैडल पर पैर रखते ही पावर का धीरे धीरे सप्लाय होना शुरू हो जाता है। रोजाना की ड्राइविंग के हिसाब इस कार में आपको काफी अच्छी ड्राइवेबिलिटी मिलेगी।
राइड और हैंडलिंग

हमेशा से ही हैंडलिंग के पार्ट पर हेक्टर एसयूवी काफी अच्छी कार नजर आई है। ये हर तरह के रास्तों का आसानी से सामाना कर लेती है। हालांकि स्लो स्पीड के दौरान कुछ खराब सड़कों पर आपको साइड टू साइड मूवमेंट जरूर महसूस होगा और कुछ शार्प बंप्स आपको केबिन में भी महसूस होंगे।

इसका लाइट स्टीयरिंग व्हील ड्राइवर के काम को आसान बना देता है और खासतौर पर टाइट स्पॉट और कॉर्नर्स में इससे काफी सुविधा मिलती है। यहां तक कि हाईवे पर भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर लेने के बाद इसका वजन आपको पूरा कॉन्फिडेंस देता है।
निष्कर्ष
तो क्या आपको लेनी चाहिए नई हेक्टर? यदि आप एक ऐसी मिड साइज एसयूवी लेने जा रहे हैं जो आपको फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस दे सके और उसकी परफॉर्मेंस में भी दम हो तो आपको हेक्टर उतनी खास नहीं लगेगी। ऐसे में हम आपको जीप कंपास, टाटा हैरियर या किया सेल्टोस जैसी कार लेने की सलाह देंगे।

कुल मिलाकर हेक्टर अपने स्पेस, कंफर्ट, राइड क्वालिटी, प्रीमियम अपील और फीचर्स के चलते आज भी एक अच्छी एसयूवी कही जा सकती है और ये पूरी तरह से एक फैमिली फ्रेंडली एसयूवी है।
एमजी हेक्टर कलर
भारत में एमजी हेक्टर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
पर्ल व्हाइट
स्टेर्री ब्लैक
औरोरा सिल्वर
ग्लेज़ रेड
celadon ब्लू
comparing एमजी हेक्टर rivals
Rs.11.99 - 19.19 लाख* | Rs.18.70 - 31.84 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Rs.13 - 26.05 लाख* | Rs.11 - 21.82 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.17.49 - 19.69 लाख* |
| रेटिंगUser Review (357) | रेटिंगUser Review (283) | रेटिंगUser Review (12) | रेटिंगUser Review (62) | रेटिंगUser Review (306) | रेटिंगUser Review (56) | रेटिंगUser Review (484) | रेटिंगUser Review (164) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1451 सीसी | इंजन1987 सीसी | इंजन1997 सीसी - 2198 सीसी | इंजन1997 सीसी - 2184 सीसी | इंजन1498 सीसी - 1956 सीसी | इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी | इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी | इंजन1451 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | फ्यूल टाइपपेट्रोल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपपेट्रोल |
| पावर141.04 बीएचपी | पावर170 - 186.4 बीएचपी | पावर130 - 200 बीएचपी | पावर182.37 - 200 बीएचपी | पावर167.62 बीएचपी | पावर113 - 158 बीएचपी | पावर113.18 - 157.57 बीएचपी | पावर141.04 बीएचपी |
| माइलेज12.34 से 13.79 किमी/लीटर | माइलेज16.13 से 23.24 किमी/लीटर | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज17.4 से 21.8 किमी/लीटर | माइलेज12.34 से 13.79 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग2-6 | एयरबैग6-7 | एयरबैग6-7 | एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी हेक्टर बनाम इनोवा हाईक्रॉस | एमजी हेक्टर बनाम स्कॉर्पियो एन | एमजी हेक्टर बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ | एमजी हेक्टर बनाम हैरियर | एमजी हेक्टर बनाम सेल्टोस | एमजी हेक्टर बनाम क्रेटा | एमजी हेक्टर बनाम एमजी हेक्टर प्लस |
एमजी हेक्टर वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

2026 M जी Hector - Unique Features

Updated M जी Hector Launched!

UPDATED 2026 M जी हेक्टर

Highlights
12:19MG Hector 2024 Review: Is The Low Mileage A Deal Breaker?2 साल पहले83.3K व्यूज
9:01New MG Hector Petrol-CVT Review | New Variants, New Design, New Features, And ADAS! | CarDekho3 साल पहले43.3K व्यूज
एमजी हेक्टर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore एमजी हेक्टर दूसरा hand कारें
एमजी हेक्टर यूज़र रिव्यू
- सभी (357)
- स्टाइलिंग से जुड़े (103)
- कंफर्ट (164)
- माइलेज (88)
- इंजन (84)
- इंटीरियर (94)
- स्पेस (47)
- कीमत (71)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- BEST IN CLASSOne of the best cars in the market. I am using it from last 2 years and no complaints. The luxurious feel makes it stand out for sure. Mileage is also good but you must know how to drive. It's definitely not for harsh drivers. If you know how to drive then it's the best vehicle. You won't regret for sure.और देखें1
- Best In The Budget Of Of This FunctionsIt was very good and the features and functions are excellent, the mileage and pickup is very good and the performance and the comfort of this car is excellent, this is the one of best the car who have suv and luxury car which you can buy in your budget, so if you going to buy this car than buy this one, best car till now.और देखें
- Mg Hector.Great interior and comfort, good family car, average mileage, value for money good features like good infotainment, good exterior, better perfomance(diesel) good driving experience and passenger experience, speakers are good, nice suspensions, Overall a good car to buy for a big family, interior and exterior both are good.और देखें
- Best Car In Indian FamilyMG Hector is a fantastic SUV with a premium and comfortable interior, The spacious cabin modern features large touchscreen connected technology and excellent sound system make it a great, The engine feels smooth and highway driving is very comfortable, Its road presence is impressive and gives a strong premium feel, The build quality and overall driving experience are also good could be better, Overall MG Hector is a stylish comfortable SUV that offers great value for Indian families.और देखें
- One Of The Best OptionOne of the best option in segment as it is a mix blend of great power, comfort, features and mileage in diesel. Perfect for someone tech savy and also for family person as it provide next level of comfort which no other car can match in this particular segment [suv] not [mpv]. Can easily cover miles and miles in a day without any tiredness or fatigue. Only problem is with petrol variants mileage and nothing else also service expirence depends upon area.और देखें1
- सभी एमजी हेक्टर रिव्यूज देखें
एमजी हेक्टर माइलेज
एमजी हेक्टर केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। एमजी हेक्टर का माइलेज 12.34 किमी/लीटर से 13.79 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 13.79 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 13.79 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी हेक्टर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The MG Hector comes with a **Telescopic and Tilt Adjustable Steering**, allowing...और देखें
A ) The MG Hector has max power of 227.97bhp@3750rpm.
A ) The MG Hector has ARAI claimed mileage of 12.34 kmpl to 15.58 kmpl. The Manual P...और देखें
A ) MG Hector is available in 9 different colours - Green With Black Roof, Havana Gr...और देखें
A ) The MG Hector is available in Petrol and Diesel fuel options.

एमजी हेक्टर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
एमजी एस्टरRs.9.79 - 15.30 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.17.49 - 19.69 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.85 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.40 - 13.71 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
- न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिकRs.18.03 - 25.22 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख* - न्यू वैरिएंट
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सRs.8.89 - 14.72 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा बीई 6Rs.19.45 - 26.95 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*

