• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एक्सएल6 का करें इंतज़ार या चुनें महिंद्रा मराज़ो, मारुति अर्टिगा और रेनो लॉजी में से बेहतर कार?

    मारुति एक्सएल6 को 21 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसे मारुति के प्रीमियम आउटलेट नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 13, 2019 19:46 ist
    info icon
    published onAug 13, 2019 19:46 IST
    last updated onAug 13, 2019 19:46 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति इन दिनों प्रीमियम एमपीवी एक्सएल6 पर काम कर रही है। भारत में इसे 21 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसे मारुति के प्रीमियम आउटलेट नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के आसपास हो सकती है। इस 6-सीटर एमपीवी का मुकाबला महिंद्रा मराज़ो, रेनो लॉजी और अर्टिगा से होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मारुति एक्सएल6 के लॉन्च का इंतज़ार करना सही रहेगा या फिर ऊपर बताए विकल्पों में से बेहतर ऑप्शन तलाशना चाहिए, इनका जवाब जानें यहां:-

    मारुति सुजुकी अर्टिगा 

    एमपीवी सेगमेंट में मारुति अर्टिगा सस्ती कारों की सूची में शामिल है। वाजिब कीमत, अच्छे फीचर्स, बड़े केबिन स्पेस व बेहतर माइलेज इसे वैल्यू फोर मनी कार बनाते हैं। नई अर्टिगा स्पोर्टी ग्रिल, क्वाड चैम्बर एलईडी हेडलैंप्स, रूफरेल्स, अलॉय व्हील और स्किड प्लेट्स जैसे फीचर्स से लैस है। यह गाड़ी पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्प व सीएनजी फिटेड किट के साथ आती है।

    रेनो लॉजी 

    अगर आप डीजल एमपीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो रेनो लॉजी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह कार बड़े केबिन स्पेस के साथ आती है और हाइवे पर अच्छा माइलेज देती है। कार्गो स्पेस को बढ़ाने के लिए गाडी की तीसरी रो को आसानी से हटाया भी जा सकता है। गाडी में दूसरी रो पर कैप्टेन सीट का विकल्प दिया गया है। बाज़ार में यह गाडी 9 वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    महिंद्रा मराज़ो

    यह 7-8 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट की टॉप कारों की श्रेणी में शामिल है। बड़े केबिन स्पेस व अच्छे एयर कंडीशनर के साथ आने वाली मराज़ो अच्छा माइलेज देने में भी सक्षम है। ढेरों नए फीचर्स के साथ आने वाली इस कार की दूसरी रो पर बेंच टाइप सीटें दी गई हैं। इसमें दूसरी व तीसरी रो की रूफ पर अलग-अलग एयर कंडीशनर दिए गए हैं जो कार में गर्मी महसूस नहीं होने देते। इंजन विकल्प की बात करें तो कार में केवल डीजल विकल्प ही मिलेगा। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाला गाडी का इंजन हाइवे व सिटी में ड्राइव के दौरान काफी दमदार साबित होता है। अगर आप खुद कार चलाना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।  

    मारुति सुजुकी एक्सएल6

    यह 6-सीटर एमपीवी हियरटेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कार की तीसरी रो में कैप्टेन सीटें दी गईं हैं। लैदर फिनिश के साथ आने वाली  कार की सीटें इसे अर्टिगा की तुलना ज्यादा प्रीमियम बनाती है। इसमें एलईडी लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टप्ले स्टूडियो जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह गाडी बीएस6 मानकों पर आधारित के15 पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। कार का इंजन स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसमें अर्टिगा की तरह ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:मारुति एक्सएल6 की बुकिंग हुई शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    k arunachalam
    Aug 17, 2019, 11:28:05 PM

    Most important part is that why the moon roof is missing which is the trend.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है