• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो इण्डिया तीन जुलाई को लाॅन्च करेगी वोल्वो S60 T6

    वोल्वो आॅटो इण्डिया अपने माॅडल लाइनअप की सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और कार लाॅन्च करने जा रहा है। इस कार का नाम है S60 T6, जो इसी महिने की 3 तारीख को लाॅन्च होगी। T6 सेलून एक हाई परफोरमेंस कार है जिसमें 2.0 लीटर 4 सिलेन्डर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह पावरट्रैन 301.8bhp पावर के साथ 400Nm का टाॅर्क जनरेट करेगी। 8-स्पीड आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स वाली यह कार 15.6 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतर माइलेज भी देती है। T6 की टाॅप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घण्टा है, साथ ही 0-100 की रफ्तार को केवल 5.9 सेकैण्ड में पार करती है।

    सौरभ
    सौरभ
    Published On जुलाई 01, 2015 16:17 ist
    info icon
    published onJul 01, 2015 16:17 IST
    last updated onJul 01, 2015 16:17 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    कम्पनी T6 के इस स्पोर्टी वर्जन को फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) के साथ लाॅन्च करेंगी, वहीं ग्लोबली यह कार आॅल व्हील ड्राइव सिस्टम (AWD) के साथ उपलब्ध है। इंटिरियर और फीचर्स में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्राॅनिक क्लाईमेेट कंट्रोल, सनरूफ, लेदर से बनी पावर एडजेस्टेबल सीट व पार्क असिस्ट जैसे एडवांस फंक्शन शामिल हैं।

    आपको बता दें कि हालही में वोल्वो ने इण्डिया में V40 हैचबैक और क्राॅस कंट्री के अलावा सैकेण्ड जनरेशन की कार 2015-XC90 को भी लाॅन्च किया है जिसकी कीमत 64.9 लाख रूपए रखी गई है। यह एसयूवी केवल डीज़ल माॅडल में उतारी गई है और भारत में दो वेरिएंट मोमेंटम लग्ज़री व इन्स्क्रिप्शन लग्ज़री में उपलब्ध है। मोमेंटम लग्ज़री की कीमत 64.9 लाख, वहीं टाॅप वेरिएंट इन्स्क्रिप्शन लग्ज़री की कीमत 77.9 लाख रूपए है।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    वोल्वो एस60 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है