• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन कार डिस्काउंट ऑफर: अप्रैल 2024 में टिग्वान और वर्टस पर पाएं 3 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    फॉक्सवैगन टिग्वान पर अधिकतम 3.4 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 15, 2024 11:05 ist
    info icon
    published onApr 15, 2024 11:05 IST
    last updated onApr 15, 2024 11:05 IST
    181 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus and Volkswagen Tiguan

    • इस महीने ग्राहक फोक्सवैगन वर्टस कार पर 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर अप्रैल 2024 के अंत तक मान्य हैं।

    फॉक्सवैगन अपनी वर्टस और टिग्वान कार पर अप्रैल 2024 में डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इस महीने वर्टस के मुकाबले टिग्वान पर ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। ऑफर के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यहां देखें फॉक्सवैगन के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर:

    फॉक्सवैगन वर्टस

    Volkswagen Virtus

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    30,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    80,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर रेगुलर फोक्सवैगन वर्टस पर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

    • इस सेडान कार के स्पेशल साउंड एडिशन और जीटी एज वेरिएंट्स पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • फॉक्सवैगन वर्टस की कीमत 11.56 लाख रुपये से 19.41 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन की प्राइस में एक लाख रुपये से ज्यादा की हुई कटौती, कंपनी ने कुछ समय के लिए घटाई एसयूवी कार की कीमत

    फॉक्सवैगन टिग्वान

    Volkswagen Tiguan

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    75,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    75,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    1 लाख रुपये तक 

    चार साल के लिए सर्विस वैल्यू पैकेज 

    90,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    3.40 लाख रुपये तक 

    • फॉक्सवैगन टिग्वान कार पर 75,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • फ्लैगशिप फॉक्सवैगन एसयूवी पर 90,000 रुपये तक का चार साल के लिए सर्विस वैल्यू पैकेज भी दिया जा रहा है।

    • फॉक्सवैगन टिग्वान की कीमत 35.17 लाख रुपये है।

    नोट

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर वेरिएंट, शहर व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी फोक्सवैगन डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन टिग्वान ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टिग्वान

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है