English | हिंदी
फोक्सवैगन इंडिया ने शुरू किया मानसून सर्विस कैंप,31 अगस्त 2024 तक होगा आयोजित
इस कैंप में ब्रेक्स,वायपर्स,टायर्स और फ्रंट एवं रियर लाइट्स का चैकअप होगा।
501 Views
- Write a कमेंट

- फोक्सवैगन मानसून कैप में आपकी कार का होगा कॉम्पिलमेंट्री 40 पॉइन्ट इवेल्यूएशन
- 31 अगस्त तक 142 सर्विस सेंटर्स पर चलेगा ये सर्विस कैंप
- कस्टमर्स को रोडसाइड असिस्टेंस,एक्सटेंडेड वॉरन्टी और अन्य सर्विस पैकेज भी देगा ये ब्रांड
फोक्सवैगन ने भारत में अपने सभी टचपॉइन्ट्स पर मानसून सर्विस कैंप आयोजित करने का ऐलान किया है। इस कैंप में 142 सर्विस सेंटर्स पर कॉम्पिलमेंट्री 40 पॉइन्ट चैकअप किया जाएगा।
डीटेल्स
ये कैंप शुरू किया जा चुका है जो कि 31 अगस्त 2024 तक चलेगा।

इस कैंप के दौरान कस्टमर्स फोक्सवैगन के रोडसाइड असिस्टेंस और दूसरी सर्विसेज का भी फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा ब्रांड ने अपनी एक्सटेंडेड वॉरन्टी और 2 ईयर सर्विस वैल्यू पैकेज की कीमतों को भी अपडेट कर दिया है।
फोक्सवैगन इंडियन कार लाइनअप

फोक्सवैगन के भारत में तीन प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिनमें टाइगन,वर्टस और टिग्वान शामिल है। इन मॉडल्स की कीमत 11.56 लाख रुपये से लेकर 35.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














