• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड इलेक्ट्रिक की तस्वीरें हुईं लीक

    क्विड इलेक्ट्रिक का डिजायन रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On फरवरी 27, 2019 17:48 ist
    info icon
    published onFeb 27, 2019 17:48 IST
    last updated onFeb 27, 2019 17:48 IST
    82 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो जल्द ही क्विड का इलेक्ट्रिक अवतार लाने वाली है। सबसे पहले इसे चीन में उतारा जाएगा। चीन में यह 2019 में लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले कार की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों से कार के प्रॉडक्शन मॉडल के डिजायन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    तस्वीरों की मानें तो क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता दिखाई देता है। पहले ये अनुमान लगाए जा रहे थे इलेक्ट्रिक वर्जन को के-जेडई कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा सकता है। चीन में लॉन्च होने वाली क्विड ईवी में कुछ बदलाव नज़र आएंगे। इसकी रिम, हैडलाइट, टेललाइट, फ्रंट ग्रिल और दोनों बंपर में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले चीन में क्विड इलेक्ट्रिक के केबिन की एक झलक देखने को मिली थी। केबिन में ब्लू कलर का सेंटर कंसोल दिया गया था।

    इलेक्ट्रिक क्विड के हैडलैंप में हैलोजन लाइटों की जगह एलईडी लाइट लगी होगी। इस बार फॉगलैंप में एयर वेंट भी लगे होंगे जिससे कार की बैट्रियों को ठंडा रखने में मदद मिलेगी। कार की फ्रंट ग्रिल और स्किड प्लेट को भी अलग डिज़ाइन दिया गया है। कार के रियर बंपर पर अलग तरह की क्लेडिंग दी गई है। एग्जॉस्ट की जगह दो एयर वेंट दिए गए हैं। चर्चाएं हैं कि रेग्यूलर क्विड में भी ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    रेनो का दावा है कि क्विड इलेक्ट्रॉनिक की रेंज 250 किलोमीटर तक होगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार का प्रोडक्शन 2019 के बीच में किए जाने की संभावना है। भारत में इसके 2020 तक लॉन्च होने की कोई संभावना नहीं है। चर्चाएं ये भी है कि भारत में अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों का बाजार ठीक ढंग से स्थापित होने पर ही कंपनी इसे यहां लॉन्च करने के बारे में सोचेगी। बता दें कि मारुति सुजुकी ने 2020 तक वैगन-आर इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई ग्रैंड आई10

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    रेनॉल्ट के-जेडई पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है