• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पेट्रोल Vs हाइब्रिडः माइलेज कंपेरिजन

    ऑन पेपर्स दोनों कारों की फ्यूल एफिशिएंसी में काफी अंतर है, मगर असल में इनके माइलेज फिगर के बीच का फर्क काफी छोटा है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 29, 2023 19:13 ist
    info icon
    published onMar 29, 2023 19:13 IST
    last updated onMar 29, 2023 19:13 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा ने इनोवा के जनरेशन 3 मॉडल को लेकर एक बहुत ही अहम बदलाव किया है। इसे रियर व्हील ड्राइव के बजाए फ्रंट व्हील ड्राइव कार के तौर पर पेश किया गया है और साथ ही इसमें डीजल के बजाए केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल इंजन के साथ ही इस कार में कंपनी ने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है जिससे अब ये एमपीवी कार ज्यादा माइलेज देगी। 

    आगे आप जानेंगे कि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इनोवा हाईक्रॉस देती है कितना माइलेजः

    Toyota Innova Hycross strong-hybrid powertrain

    स्पेसिफिकेशन

    इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल

    इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल हाइब्रिड

    इंजन

    2-लीटर पेट्रोल

    2-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    पावर

    174 पीएस

    186 पीएस (सिस्टम), 152 पीएस (इंजन) और 113 पीएस (मोटर)

    टॉर्क

    205एनएम

    187एनएम (इंजन) और 206एनएम (मोटर)

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    ई-सीवीटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    16.13 किलोमीटर प्रति लीटर

    23.24 किलोमीटर प्रति लीटर

    दावा किए गए नंबरों को देखें तो यहां हाइब्रिड वेरिएंट्स 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देते नजर आ रहे हैं, जबकि रेगुलर वेरिएंट्स 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहे हैं। दोनों मॉडल की परफॉर्मेंस भी बराबर है। सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी से अलग टोयोटा का कहना है कि इनोवा हाईक्रॉस 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है यानी आप इसके टैंक को फुल कराने के बाद 1,100 किलोमीटर तक ड्राइव कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हा​इब्रिड : फर्स्ट ड्राइव

    माइलेज के असल फिगर्स

    टेस्टिंग के बाद मिला माइलेज

    इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल

    इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल हाइब्रिड

    फुल टैंक में रेंज

    721.5 किलोमीटर

    971.71 किलोमीटर

    टेस्टेड माइलेज

    13.87 किलोमीटर प्रति लीटर

    18.68 किलोमीटर प्रति लीटर

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा के दावो के अनुरूप टेस्टिंग करने के बाद हासिल हुए फिगर्स के बीचे खासा अंतर नजर आया है। हाइब्रिड वेरिएंट को लेकर टोयोटा द्वारा दावा किया गया है कि स्टैंडर्ड मॉडल और हाइब्रिड मॉडल के बीच माइलेज का फर्क 2.5 किलोमीटर प्रति लीटर का है। जबकि सर्टिफाइड टेस्टिंग इकोनॉमी को देखें तो हाइब्रिड वेरिएंट 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देता है। 

    दोनों में से इनोवा हाइक्रॉस 5 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देती है। नतीजतन ये टैंक फुल कराने पर रेगुलर मॉडल के मुकाबले 250 किलोमीटर ज्यादा कवर कर सकती है। यदि रास्ता बहुत अच्छा हो और आप बार बार एक्सलरेशन ना दें तो आप एक बार टैंक फुल कराने के बाद 1000 किलोमीटर तक तो ड्राइव कर ही सकते हैं।

    Toyota Innova Hycross EV mode icon

    चूंकि कंपनी की ओर से किसी कार के माइलेज से जुड़े फिगर को लेकर किए जाने वाले दावे सही नहीं होते हैं, मगर इतना जरूर है कि रेगुलर पेट्रोल वर्जन के मुकाबले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है और ये चीज ईवी मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग से मुमकिन होती है।

    इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा प्री फेसलिफ्ट डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट जो कि 11.29 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है, उसके मुकाबले हाइक्रॉस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ज्यादा 14.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। 

    यह भी पढ़ेंःमहिंद्रा ने ऑफिशियल एसयूवी पार्टनर के रूप में चार आईपीएल टी20 टीमों के साथ की साझेदारी

    वेरिएंट, प्राइस और कॉम्पिटिशन

    Toyota Innova Hycross rear
    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 6 वेरिएंट्सः जी, जीएक्स, वीएक्स, वीएक्स ऑप्शनल, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध है। इस कार की कीमत 18.55 लाख रुपये से लेकर 29.72 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है। ये किया कैरेंस का एक प्रीमियम ऑप्शन है जबकि किया कार्निवल से ज्यादा अफोर्डेबल एमपीवी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    madhurima
    Mar 31, 2023, 6:21:53 AM

    It's a just over priced car. Toyota increased it's price further by around one lac the 1st of March, 2023. They are trying to gain the advantage of their brand value nothing else.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      madhurima
      Mar 31, 2023, 6:21:53 AM

      It's a just over priced car. Toyota increased it's price further by around one lac the 1st of March, 2023. They are trying to gain the advantage of their brand value nothing else.

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है