• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 21 नवंबर को उठेगा पर्दा

    'इनोवा हाईक्रॉस' नाम से लॉन्च की जाने वाली ये कार भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसका लोकल डेब्यू 25 नवंबर को होगा।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 15, 2022 15:44 ist
    info icon
    published onNov 15, 2022 15:44 IST
    last updated onNov 15, 2022 15:44 IST
    475 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा ने कंफर्म कर दिया है कि वो 21 नवंबर के दिन न्यू जनरेशन इनोवा कार से ग्लोबली पर्दा उठाएगी। 'इनोवा हाईक्रॉस' नाम से लॉन्च की जाने वाली ये कार भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसका लोकल डेब्यू 25 नवंबर को होगा। ये एक पूरी तरह से नया मॉडल होगा ​और इनोवा में पहली बार कई नई चीजें पेश की जाएंगी। 

    Toyota Innova Hycross spied

    नई इनोवा कार को इस बार लैडर फ्रेम के बजाए मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया गया है। नतीजतन हाईक्रॉस क्रिस्टा की तरह रियर व्हील ड्राइव कार ना होकर एक फ्रंट व्हील ड्राइव एमपीवी साबित होगी और ये क्रिस्टा से साइज में बड़ी भी होगी। 

    यह भी पढ़ें: न्यू टोयोटा इनोवा का क्रॉस बैज वर्जन उतारेगी मारुति

    इनोवा हाईक्रॉस में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। इसमें ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो करीब 190 पीएस की पावर जनरेट करेगा। इसके लोअर वेरिएंट्स में इसी पेट्रोल इंजन का नॉन हाइब्रिड वर्जन भी दिया जा सकता है।

    Toyota Innova Hycross

    जैसा कि पहले भी बताया गया कि नई इनोवा एकदम नई कार है और इसे नई डिजाइन लेंग्वेज के अनुसार तैयार किया गया है। इस एमपीवी का इंटीरियर भी एकदम नया होगा। हाल ही में सामने आए टीजर के जरिए मालूम हुआ है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ और रूफ माउंटेड एसी वेंट्स मिलेंगे। इसके अलावा नई हाईक्रॉस में नया फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन कीप असिसट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    हाईक्रॉस के साथ साथ इनोवा क्रिस्टा भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। हाईक्रॉस कार की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: नई टोयोटा इनोवा में पहली बार मिलने जा रही हैं ये 5 चीजें, डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gb muthu
    Nov 15, 2022, 7:48:07 PM

    Crysta to be continued with the 2.8 diesel in manual transmission?

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है