• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी को वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 30, 2025 16:32 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 16:32 IST
    last updated onJun 30, 2025 16:32 IST
    176 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    • इनोवा हाइक्रॉस कार को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 30.47 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं। 

    • इस एमपीवी कार को डायनामिक और चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन टेस्ट में पूरे अंक मिले हैं, जबकि व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में इसने कुछ अंक गंवा दिए।  

    • सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 19.09 लाख रुपये से 31.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह सेफ्टी रेटिंग इस गाड़ी के पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट को मिली है। यह पहली एमपीवी कार है जिसका भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है, और इसका वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन स्कोर काफी अच्छा रहा है। अब नजर डालते हैं इसकी सेफ्टी रेटिंग और टेस्ट स्कोर पर :- 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    टेस्ट 

    पॉइंट्स 

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट 

    14.47/16 पॉइंट्स 

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट 

    16/16 पॉइंट्स 

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    इनोवा हाईक्रॉस को साइड बैरियर टेस्ट में पूरे अंक मिले हैं, जबकि फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसका स्कोर पूरे से थोड़ा कम रहा है। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, छाती, जांघ, निचले पैर, और फीट के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। इस टेस्ट में आगे वाले पैसेंजर को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि पैसेंजर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' पाई गई।

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    साइड क्रैश टेस्ट में इस एमपीवी कार को पूरे पॉइंट्स मिले और इस गाड़ी ने पैसेंजर के सिर, छाती, पेट और पेल्विस के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन दिया। 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन 

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    टेस्ट 

    पॉइंट्स

    डायनामिक स्कोर 

    24/24 पॉइंट्स

    सीआरएस इंस्टालेशन स्कोर  

    12/12 पॉइंट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर  

    9/13 पॉइंट्स

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी को डायनामिक क्रैश टेस्ट और चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन टेस्ट में पूरे पॉइंट मिले। इन दोनों क्रैश टेस्ट में 18 महीने और 3 साल की बच्ची की डमी को फ्रंट और साइड इम्पेक्ट टेस्ट में क्रमशः 8 में से 8 पॉइंट और 4 में से 4 पॉइंट मिले। 

    सेफ्टी फीचर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस गाड़ी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं। 

    कीमत और मुकाबला 

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार की कीमत 19.09 लाख रुपये से 31.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इस गाड़ी के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी गाड़ी मौजूद नहीं है, लेकिन इसकी सबसे करीबी टक्कर मारुति इन्विक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। यह गाड़ी किआ कैरेंस और कैरेंस क्लाविस के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है