English | हिंदी
टोयोटा इंडिया के हाइब्रिड लाइनअप की हाइराइडर,हाइक्रॉस,कैमरी और वेलफायर जैसी कारों पर इस महीने कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड? जानिए यहां
भारत में टोयोटा की एकमात्र सेडान कार कैमरी पर काफी कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।
307 Views
- Write a कमेंट

यूं तो इंसेटिव के तौर पर भारत में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों को सरकार से प्रोत्साहन नहीं मिलता है फिर भी टोयोटा कई सालों से इस टेक्नोलॉजी में महारत हासिल की है और यहां तक कि भारत में भी कंपनी की काफी हाइब्रिड कारें बिक्री के लिए उपलब्ध है। यदि आप मई 2024 में टोयोटा की कोई हाइब्रिड कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आगे जानिए किस कार पर आपको मिलेगा कितना वेटिंग पीरियड:
| मॉडल |
वेटिंग पीरियड |
| टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर |
2 महीने |
| टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस |
14 महीने |
| टोयोटा कैमरी |
1 महीना |
| टोयोटा वेलफायर |
12 महीने |
-90.jpg)
- भारत में टोयोटा की एकमात्र सेडान कार कैमरी पर काफी कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 2.5 लीटर पेट्रेल इंजन दिया गया है और ये केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 46.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
- अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें काफी सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत 16.66 लाख रुपये से लेकर 20.19 लाख रुपये के बीच है। इस महीने ग्राहकों को इसपर ज्यादा से ज्यादा 2 महीने का वेटिंग पीरियड मिलेगा।
- टोयोटा की काफी स्पेशियस वेलफायर में 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये से शुरू होती है जो कि एक अल्ट्रा लग्जरी कार है। इस कार पर करीब एक साल का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।

- टोयोटा ही इनोवा हाइक्रॉस पर सबसे ज्यादा 14 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। ऐसे में यदि आप इसे आज बुक कराते हैं तो आपको इस कार की डिलीवरी जुलाई 2025 से पहले नहीं मिलेगी। इस कार के हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत 25.97 लाख रुपये से लेकर 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














