• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च

    31 अक्टूबर 2024 तक ही उपलब्ध रहेगा ये लिमिटेड एडिशन

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2024 16:07 ist
    info icon
    published onOct 11, 2024 16:07 IST
    last updated onOct 11, 2024 16:07 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hyryder Festival Limited Edition Launched

    • बिना किसी एक्सट्रा कॉस्ट के 50,817 रुपये की एसेसरीज दी गई है इस फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन में 
    • मडफ्लैप,बॉडी क्लैडिंग और क्रोम डोर ​हैंडल्स जैसी एसेसरीज दी गई है इसके एक्सटीरियर में 
    • डैशकैम,3डी मैट्स और लेगरूम लैंप शामिल है इसकी इंटीरियर एसेसरीज में 
    • माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शंस दिए गए हैं इसमें 

    टोयोटा अर्बन क्रुजर हाइराइडर फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। ये इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के जी और वी वेरिएंट्स में उपलब्ध रहेगा जिसके साथ बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 50,817 रुपये की एसेसरीज दी जा रही है। हालांकि ये लिमिटेड एडिशन 31 अक्टूबर 2024 तक ही उपलब्ध रहेगा। अर्बन क्रुजर हाइराइडर के इस फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन में दी गई एसेसरीज की पूरी लिस्ट पर नीचे डालिए एक नजर:

    Toyota Hyryder festival Limited Edition

    एसेसरीज का नाम

    एक्सटीरियर

    मडफ्लैप

    स्टेनलेस स्टील इंसर्ट्स के साथ डोर वाइज़र

    फ्रंट और रियर बंपर गार्निश

    हेडलाइट गार्निश

    हुड एंबलम

    बॉडी क्लैडिेग

    फेंडर गार्निश

    बूट डोर गार्निश

    क्रोम डोर हैंडल

    इंटीरियर

    ऑल वैदर 3डी मैट

    लेगरूम लैंप

    डैशकैम

    कुल कीमत = 50,817 रुपये

    टोयोटा हाइराइडर जी और वी वेरिएंट: ओवरव्यू

    जी वेरिएंट इस कार का सेकंड टॉप वेरिएंट है जबकि इसका वी वेरिएंट एक फुल लोडेड वेरिएंट है। इन दोनों वेरिएंट्स में माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके जी वेरिएंट में सीएनजी पावरट्रेन भी दिया गया है। 

    Toyota Hyryder engine

    इंजन

    1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड

    1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी

    पावर

    103 पी.एस

    116 पीएस (कंबाइंड)

    88 पी.एस

    टॉर्क

    137 एनएम

    141 एनएम (हाइब्रिड)

    121.5 एनएम

    हस्तांतरण

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स)

    5-स्पीड एमटी

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्ल्यूडी/एडब्ल्यूडी (केवल एमटी)

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    Toyota Hyryder interior

    फीचर्स की बात करें तो इन वेरिएंट में 9-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्कमीज साउंड सिस्टम, रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक एसी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें एक हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में), एक वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और की लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इनमें छह एयरबैग (लोअर-स्पेक वेरिएंट में डुअल एयरबैग), एक 360-डिग्री कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

    कीमत और मुकाबला

    Toyota Hyryder

    टोयोटा हाइराइडर कार की कीमत 11.14 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। टोयोटा हाइराइडर का कंपेरिजन मारुति ग्रैंड विटारा, फॉक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स और किया सेल्टोस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है