• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2018 में इन पांच सेडान कारों ने खींचा सबका ध्यान

    इस लिस्ट में शामिल है होंडा अमेज, सिविक और

    दिनेश
    दिनेश
    published on फरवरी 13, 2018 20:55 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2018 20:55 IST
    last updated onFeb 13, 2018 20:55 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो एक्सपो-2018 में होंडा अमेज़ से लेकर मर्सिडीज़-बेंज एस650 तक कई सेडान कारों की एंट्री हुई। यहां हम बात करेंगे उन पांच सेडान कारों की, जो ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही...

    होंडा अमेज़

    Honda Amaze

    होंडा ने ऑटो एक्सपो-2018 में दूसरी जनरेशन की अमेज़ से पर्दा उठाया है। नई अमेज़ को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन दसवीं जनरेशन की अकॉर्ड से प्रेरित है। यह पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नज़र आ रही है। केबिन में कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। नई अमेज़ में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं डीज़ल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। होंडा की यह पहली कार है जिसके डीज़ल वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा।

    होंडा सिविक

    Honda Civic

    ऑटो एक्सपो-2018 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरने वाली सेडान कारों की लिस्ट में एक नाम है दसवीं जनरेशन की होंडा सिविक का... नई होंडा सिविक का डिजायन पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इस में स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इस में फास्टबैक कारों वाला अहसास लाती है। इस में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.8 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। भारत में इसे साल के आखिर तक या फिर 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, टोयोटा कोरोला एल्टिस और हुंडई एलांट्रा से होगा।

    किया स्टिंगर जीटी

    Kia Stinger GT

    किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो-2018 में कुल 16 कारें पेश की। इन में सबसे ज्यादा सुर्खियां किया मोटर्स की फ्लैगशिप सेडान स्टिंगर जीटी ने बटौरी। इसका डिजायन काफी पसंद आने वाला है। इस में 3.3 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 366 पीएस की पावर और 510 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। स्टिंगर जीटी को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    टाटा टिगॉर जेटीपी

    Tata Tigor JTP

    टाटा मोटर्स के पवेलियन में एच5एक्स और 45एक्स कॉन्सेप्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चाओं में टिगॉर जेटीपी रही। यह टाटा टिगॉर का पावर अवतार है। इसे कम बजट में हाईपरफॉर्मेंस कार की चाहत रखने वालों के लिए तैयार किया गया है। टिगॉर जेटीपी में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। बेहतर राइडिंग के लिए इस में चौड़े टायर दिए गए हैं।

    टोयोटा यारिस

    Toyota Yaris

    टोयोटा ने ऑटो एक्सपो-2018 में यारिस सेडान से पर्दा उठाया है। भारत में इसे अप्रैल 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारूति सुज़ुकी सियाज से होगा। इस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प आएगा। इसकी कीमत करीब 10 लाख रूपए के आसपास होगी।

    यह भी पढें : नई मारूति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 और फोर्ड फीगो से...

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Toyota Yaris Ativ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है