• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं दिसंबर 2021 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

    दिसंबर 2021 में गाड़ियों की सेल्स नवंबर महीने की तुलना में बढ़ी है, लेकिन यह सेल्स आंकड़े फिर भी एक साल पहले की तुलना में काफी खराब रहे हैं। सभी बड़ी कार कंपनियों में से हुंडई ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है जबकि टाटा अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम रही है। मारुति ने ने पिछले महीने 13,294 यूनिट्स अतिरिक्त बेचकर मासिक ग्रोथ में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 06, 2022 12:32 ist
    info icon
    published onJan 06, 2022 12:32 IST
    last updated onJan 06, 2022 12:32 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    यहां देखें दिसंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार की लिस्ट:-

    रैंक  

    मॉडल 

    दिसंबर 2021

    दिसंबर 2020

    नवंबर 2021

    1

    मारुति वैगन आर

    19,728

    17,684

    16,853

    2

    मारुति स्विफ्ट

    15,661

    18,131

    14,568

    3

    मारुति बलेनो

    14,458

    18,030

    9,931

    4

    टाटा नेक्सन

    12,899

    6,835

    9,831

    5

    मारुति अर्टिगा

    11,840

    9,177

    8,752

    6

    मारुति आल्टो

    11,170

    18,140

    13,812

    7

    मारुति डिज़ायर

    10,633

    13,868

    8,196

    8

    हुंडई वेन्यू

    10,360

    12,313

    7,932

    9

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    9,531

    12,251

    10,760

    10

    मारुति इको

    9,165

    11,215

    9,571

    मारुति 2021 के आखिरी महीने में सबसे पॉपुलर ब्रांड के तौर पर उभरी है। इस लिस्ट में कंपनी की 10 में से 8 कारें शामिल रही हैं। नवंबर माह के मुकाबले सभी मॉडल्स के सेल्स फिगर में सुधार तो आया है, लेकिन इन्होंने दिसंबर 2020 के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया है।

    वैगन आर भारत में स्विफ्ट के बाद कंपनी की टॉप सेलिंग कार रही है। वहीं, बलेनो दिसंबर 2021 माह की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली रही है।

    टाटा के सेल्स फिगर में काफी इज़ाफा देखने को मिला है और कंपनी की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन की बढ़ती पॉपुलेरिटी ने इसे चौथा बेस्ट सेलिंग ब्रांड बनाने में मदद की है। कंपनी के सेल्स आंकड़े पिछले साल के मुकाबले दोगुने बढ़ गए हैं।

     

    इसके अलावा दूसरा ब्रांड जो अपनी सब-4 मीटर एसयूवी कार वेन्यू के साथ टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा वो है हुंडई। इसके मासिक सेल्स फिगर में 10,360 यूनिट्स की बिक्री के साथ अच्छा ख़ासा सुधार हुआ है। कंपनी ने मारुति विटारा ब्रेज़ा के मुकाबले वेन्यू की 800 से ज्यादा यूनिट्स कम बेची।

    ऐसा पहली बार है जब टॉप 10 बेस्ट सेलिंग मॉडल्स की लिस्ट में कोई भी कॉम्पेक्ट एसयूवी शामिल नहीं हुई है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है