• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगॉर जेटीपी को ऑफिशियली किया बंद, पुराने ग्राहकों को मिलती रहेगी सर्विस

    टाटा (Tata) ने टियागो जेटीपी (Tiago JTP) और टिगॉर जेटीपी (Tigor JTP) को ऑफिशियल बंद कर दिया है। ये दोनों कारें अपने रेगुलर मॉडल का परफॉर्मेंस वर्जन थी, जिन्हें 2018 में टाटा मोटर्स ने जेयम ऑटोमोटिव के साथ मिलकर तैयार किया था। इस 50ः50 गठबंधन को जेटी स्पेशल व्हीकल्स (जेटीएसवी) नाम दिया। इसका मुख्य उद्देश्य टाटा की पैसेंजर कारों का परफॉर्मेंस वर्जन तैयार करना था और इस जॉइंट वेंचर का पहला प्रोडक्ट टियागो और टिगॉर जेटीपी थे।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 15, 2020 17:14 ist
    info icon
    published onJun 15, 2020 16:59 IST
    last updated onJun 15, 2020 17:14 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा ने जेयम ऑटोमोटिव के साथ पार्ट्नरशिप तोड़ दी है। 
    • टियागो और टिगॉर जेटीपी में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (114पीएस/150) दिया गया था। 
    • जेटीपी मॉडल रखने वाले सभी ग्राहकों को कार से जुड़ी सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेगी। 

    टाटा (Tata) ने टियागो जेटीपी (Tiago JTP) और टिगॉर जेटीपी (Tigor JTP) को ऑफिशियल बंद कर दिया है। ये दोनों कारें अपने रेगुलर मॉडल का परफॉर्मेंस वर्जन थी, जिन्हें 2018 में टाटा मोटर्स ने जेयम ऑटोमोटिव के साथ मिलकर तैयार किया था। इस 50ः50 गठबंधन को जेटी स्पेशल व्हीकल्स (जेटीएसवी) नाम दिया। इसका मुख्य उद्देश्य टाटा की पैसेंजर कारों का परफॉर्मेंस वर्जन तैयार करना था और इस जॉइंट वेंचर का पहला प्रोडक्ट टियागो और टिगॉर जेटीपी थे।

    टाटा माटर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में हुए कई बदलावों और कोविड-19 महामारी के चलते हमने जेयम ऑटोमैटिक से पार्ट्नरशिप खत्म कर दी है। हालांकि कंपनी ने ये संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही जेयम के शेयर खरीदेगी और इस बार जेएसटीवी टाटा के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनकर आएगी। 

    Tiago JTP and Tigor JTP

    टियागो और टिगॉर के जेटीपी वर्जन में प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया था। नेक्सन में यह इंजन जहां 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था, वहीं जेटीपी मॉडल में इसकी पावर 114 पीएस और टॉर्क 150 एनएम था। दोनों कारों में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था।

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप-5 कार न्यूज

    Tiago JTP interior

    इन दोनों जेटीपी मॉडल में पावरफुल इंजन के साथ-साथ कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए थे जिससे ये रेगुलर मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी नजर आते थे। इसके लिए इनमें स्टाइलिश अलॉय व्हील, चौड़े टायर, रिट्यून सस्पेंशन, हूड वेंट पर जेटीपी बैजिंग, ब्लैक रूफ, ट्विन एग्जॉस्ट, रेड असेंट के साथ ऑल ब्लैक केबिन, कॉन्ट्रास्ट स्टीचिंग और स्पोर्टी पैडल जैसे फीचर जोड़े गए थे। 

    Tiago JTP and Tigor JTP

    टाटा मोटर्स ने आश्वस्त किया है कि जिन ग्राहकों के पास जेटीपी मॉडल हैं उन्हें पहले की तरह कार से जुड़ी सेवाएं मिलती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें टाटा की कार और कीजिए 50,000 रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो जेटीपी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    koustubh desai
    Jun 15, 2020, 6:03:45 PM

    Will Tata Gravitas come with AWD?

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा टियागो जेटीपी

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है