• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2023 की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कारों पर डालिए एक नजर

     पिछले महीने मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट टॉप सेलिंग हैचबैक रही।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 19, 2023 21:10 ist
    info icon
    published onNov 19, 2023 21:10 IST
    last updated onNov 19, 2023 21:10 IST
    308 Views
    • Write a कमेंट

    Wagon R, Grand i10 Nios, Tiago

    भारत में अक्टूबर 2023 में हैचबैक कारों का सेगमेंट पॉपुलैरिटी के मामले में दूसरे नंबर पर रहा और इस सेगमेंट से मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा कारें बिकी। पिछले महीने मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट टॉप सेलिंग हैचबैक रही। इस रिपोर्ट में हमनें मिडसाइज और कॉम्पैक्ट हैचबैक का मिला जुला डेटा तैयार किया है जिसपर आगे डालिए एक नजर:

    मॉडल्स

    अक्टूबर 2023

    अक्टूबर 2022

    सितंबर 2023

    मारुति वैगन आर

    22,080

    17,945

    16,250

    मारुति स्विफ्ट

    20,598

    17,231

    14,703

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    6,552

    8,855

    5,223

    टाटा टियागो

    5,356

    7,187

    6,789

    मारुति सेलेरियो

    4,317

    4,296

    3,246

    मारुति इग्निस

    2,374

    4,743

    2,056

    Maruti Wagon R Front

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    • इस लिस्ट में अगली बेस्ट सेलिंग कार हुंडई ग्रैंड आई10 निओस है जो तीसरे पायदान पर है और इसे 6500 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले है। हुंडई की इस हैचबैक की मासिक बिक्री और सालाना बिक्री में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हमारा मानना है कि हुंडई एक्स्टर के लॉन्च होने के बाद से इसकी बिक्री में गिरावट आने लगी है। 
    • इस लिस्ट में टाटा टियागो एकमात्र हैचबैक है जिसकी मासिक और सालाना बिक्री में कमी आई है। अक्टूबर 2023 में टाटा टियागो को 5300 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। बता दें कि इसके सेल्स डेटा मेंं टाटा टियागो ईवी की बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस पर फेस्टिवल डिस्काउंट हुआ खत्म, कंपनी ने अपडेट की नई कीमत

    Tata Tiago

    • अक्टूबर 2023 में मारुति इग्निस की मासिक बिक्री में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है मगर इसकी सालाना बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने ये सेल्स चार्ट में आखिरी पायदान पर रही जिसकी 2300 यूनिट्स बिकी। ​अभी इस हैचबैक पर कंपनी डिस्काउंट भी दे रही है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स का टोयोटा बैजिंग वाला मॉडल अप्रैल 2024 से पहले हो सकता है लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है