• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना हो सकती है सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावरफुल सेडान

    हुंडई ने कन्फर्म किया है कि वह नई वरना को भारत में 21 मार्च को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। कंपनी इस न्यू जनरेशन सेडान के वेरिएंट, पावरट्रेन ऑप्शंस और एक्सटीरियर से जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा कर चुकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 17, 2023 17:56 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2023 17:56 IST
    last updated onFeb 17, 2023 17:56 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus, Skoda Slavia and 2023 Hyundai Verna

    हुंडई ने कन्फर्म किया है कि वह नई वरना को भारत में 21 मार्च को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। कंपनी इस न्यू जनरेशन सेडान के वेरिएंट, पावरट्रेन ऑप्शंस और एक्सटीरियर से जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा कर चुकी है।

    नई हुंडई वरना में मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115 पीएस) दिया जाएगा जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।  इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) को ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन से रिप्लेस किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस नए इंजन के पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है। चलिए नज़र डालते हैं नई वरना (अनुमानित) और प्रतिद्व्न्दी कारों के इंजन कम्पेरिज़न पर :-  

    मॉडल 

    नई वरना 

    स्कोडा स्लाविया/ फोक्सवैगन वर्ट्स  

    होंडा सिटी 

    मारुति सियाज़ 

    इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 

    पावर 

    159 पीएस (अनुमानित)  

    150 पीएस 

    121 पीएस 

    103 पीएस 

    टॉर्क 

    253 एनएम  (अनुमानित)

    250 एनएम 

    145  एनएम 

    138  एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-एमटी / 7-डीसीटी 

    6-एमटी / 7-डीसीटी 

    6-एमटी / सीवीटी 

    5-एमटी / 4-एटी 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुंडई का 1.5-लीटर टीजीडीआई इंजन आई30 कार के साथ मिलता है। अनुमान है कि वरना के इस नए इंजन का पावर आउटपुट भी इससे मिलता जुलता हो सकता है जिसके चलते यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावरफुल कार साबित हो सकती है। इस गाड़ी की परफॉरमेंस स्कोडा और फोक्सवैगन की सेडान कारों से थोड़ी ज्यादा होगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे। 

    2023 Hyundai Verna Side

    साइज़ के मामले में 2023 वरना मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी होगी। यह एक प्रीमियम कार हो सकती है जिसमें 360-डिग्री कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं।  पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया जाएगा जिसके तहत इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई वरना कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। 

    2023 Hyundai Verna Rear

    अनुमान है कि 2023 हुंडई वरना की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसकी प्राइस रेंज मुकाबले में मौजूदा कारों के बराबर होगी। 

    यह भी पढ़ें : 2023 हुंडई वरना की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 21 मार्च को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है