• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ स्कोडा रैपिड का फेसलिफ्ट मॉडल

    स्कोडा रैपिड के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कार की तस्वीरें बताती हैं कि फेसलिफ्ट रैपिड के एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें नया बोनट, नए डिजायन वाला हैडलैम्प क्लस्टर, ओआरवीएम के साथ टर्न इंडिकेटर्स और नए डिजायन के टेललैंम्प शामिल हैं। फेसलिफ्ट स्कोडा रैपिड के दिवाली तक लॉन्च होने की उम्मीद है। रैपिड को साल 2011 में उतारा गया था और उसके बाद से यह पहला बड़ा बदलाव होगा है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 07, 2016 14:00 ist
    info icon
    published onApr 07, 2016 13:58 IST
    last updated onApr 07, 2016 14:00 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा रैपिड के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कार की तस्वीरें बताती हैं कि फेसलिफ्ट रैपिड के एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें नया बोनट, नए डिजायन वाला हैडलैम्प क्लस्टर, ओआरवीएम के साथ टर्न इंडिकेटर्स और नए डिजायन के टेललैंम्प शामिल हैं। फेसलिफ्ट स्कोडा रैपिड के दिवाली तक लॉन्च होने की उम्मीद  है। रैपिड को साल 2011 में उतारा गया था और उसके बाद से यह पहला बड़ा बदलाव होगा है।

    फेसलिफ्ट रैपिड कंपनी की नई डिजायन थीम पर तैयार की गई है जिसका इस्तेमाल ऑक्टाविया और नई सुपर्ब में भी किया गया है। स्कोडा ने रैपिड के इंडियन वर्जन को यूरोपियन मॉडल के करीब रखने की कोशिश की है। कार के इंटीरियर में हुए बदलाव के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी भारत में मौजूद कारों में पहले ही स्मार्टगेट कनेक्टिविटी की सुविधा दे चुकी है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केबिन में और क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

    इंजन स्पेक्स की बात करें तो मौजूदा रैपिड में 1.6 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है। दोनों इंजन 104 बीएचपी की पावर जनरेट करते हैं लेकिन इनका टॉर्क क्रमशः 153 एनएम और 250 एनएम का है। नई रैपिड में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन डीज़ल वर्जन में टर्बोचार्जर देखने को मिल सकता है। यह कार की पावर को बढ़ाने में मदद करेगा जिससे यह कार अपने प्रतियोगियों को और कड़ी टक्कर देगी। हुंडई वरना इसकी सबसे बड़ी प्रतियोगियों में से एक है, जिसका 1.6 लीटर का डीज़ल इंजन 126 बीएचपी की ताकत देता है। स्कोडा रैपिड में 5-स्पीड मैनुअल के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें बदलाव होने की संभावना कम ही है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा ने रैपिड के इस वेरिएंट पर लगाई रोक, जानिये क्या है पूरा मामला

    इमेज सोर्सः आॅटोकार इंडिया

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है