• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड मैट एडिशन भारत में लॉन्च,11.99 लाख रुपये रखी गई शुरूआती प्राइस

    रैपिड मैट एडिशन की प्राइस इस सेडान के रेगुलर मॉडल वाले टॉप वेरिएंट स्टाइल मैनुअल एवं ऑटोमैटिक से क्रमश:  30,000 और 50,000 रुपये ज्यादा है।   

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 04, 2021 16:43 ist
    info icon
    published onOct 04, 2021 16:43 IST
    last updated onOct 04, 2021 16:43 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • टॉप वेरिएंट स्टाइल से 50,000 रुपये ज्यादा महंगा है रैपिड मैट एडिशन
    • ग्रिल,अलॉय व्हील्स,डोर हैंडल्स,ओआरवीएम्स और रियर स्पॉयलर पर ब्लैक फिनिशिंग के साथ कार्बन स्टील मैट कलर दिया गया है इसमें 
    • अलाकांट्रा इंसर्ट्स के साथ ग्रे लैदरेट सीट्स दी गई है इस स्पेशल एडिशन में 
    • यूएसबी पावर्ड एयर प्योरिफायर और ज्यादा पावरफुल हेडलाइट्स एडिशनल फीचर्स जबकि मौजदा मॉडल वाले ऑटोमैटिक एसी, रेन-सेंसिंग वाइपर और 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें

    स्कोडा रैपिड मैट एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी प्राइस 11.99 लाख रुपये से लेकर 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी गई है। रैपिड मैट एडिशन की प्राइस इस सेडान के रेगुलर मॉडल वाले टॉप वेरिएंट स्टाइल मैनुअल एवं ऑटोमैटिक से क्रमश:  30,000 और 50,000 रुपये ज्यादा है। 

    स्कोडा रैपिड मैट एडिशन को कार्बन स्टील मैट कलर से पेंट किया गया हैं वहीं इसके ग्रिल,अलॉय व्हील्स,डोर हैंडल्स,ओआरवीएम्स और रियर स्पॉयलर पर ब्लैक फिनिशिंग की गई है। इसके अलावा इस कार के केबिन में अलाकांट्रा इंसर्ट्स के साथ ग्रे लैदरेट सीट्स दी गई हैं। 

    इस कार में ​एडिशनल फीचर्स के तौर पर यूएसबी पावर्ड एयर प्योरिफायर और रात में ज्यादा अच्छी विजिबिलिटी के लिए ज्यादा पावरफुल हेडलाइट्स दी गई है। स्कोडा रैपिड का ये नया मैट एडिशन स्टाइल वेरिएंट पर बेस्ड है जिसमें ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर, 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल।

    रैपिड मैट एडिशन 2021 मॉडल में रेगुलर मॉडल वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। 

    यह भी पढ़ें:10 लाख रुपये से कम बजट वाली बेस्ट सेडान कारें : मारुति डिजायर, होंडा सिटी और स्कोडा रैपिड समेत ये गाड़ियां हैं लिस्ट में शामिल

    कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में रैपिड का मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वेंटो से है। 

    यह भी पढ़ें:स्कोडा कुशाक के स्टाइल ऑटोमेटिक वेरिएंट में शामिल हुए छह एयरबैग, जानिए अब इसके लिए देने होंगे कितने दाम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा रैपिड

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है