• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक के 2021 मॉडल से 18 अगस्त को उठेगा पर्दा,जानिए क्या मिलेगा खास

    हाल ही में कमर्शियल कस्टमर्स के लिए कंपनी ने एक्सप्रेस-टी नाम से टिगॉर ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया था।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 16, 2021 16:23 ist
    info icon
    published onAug 16, 2021 16:23 IST
    last updated onAug 16, 2021 16:23 IST
    185 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tigor EV 2021

    टाटा मोटर्स की ओर से 18 अगस्त के दिन टिगॉर इलेक्ट्रिक के ज्यादा पावरफुल मॉडल को शोकेस किया जाएगा। नेक्सन ईवी जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी से लैस होकर आने वाली ये इलेक्ट्रिक सेडान इस बार प्राइवेट कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगी। 

    अपकमिंग टिगॉर ईवी में टाटा नेक्सन वाली 30.2 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक और 100 पीएस की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जा सकती है। 

    बता दें कि नेक्सन ईवी सर्टिफाइड सिंगल चार्ज रेंज 312 किलोमीटर है और टिगॉर ईवी की भी लगभग इतनी ही रेंज हो सकती है। डीसी फास्ट चार्जर से नेक्सन इलेक्ट्रिक को 80 परसेंट चार्ज होने में करीब एक घंटा और एसी चार्जर से फुल चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं। 

    Tata Tigor EV Coming Soon With Nexon EV Powertrain

    अपकमिंग टाटा टिगॉर 2021 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग कैमरा, डुअल फ्रंट एयरबैग, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ड्राइव मोड जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    इस कार को आने वाले कुछ सप्ताह के भीतर लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 10 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। फिलहाल तो इस कार का मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं होगा मगर ये भविष्य में लॉन्च होने जा रही मारुति सुजुकी वैगन आर ईवी और महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक को टक्कर देती नजर आएगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगोर ईवी 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है