• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द टाटा लाएगी अपनी सभी एसयूवी कारों के काजीरंगा एडिशन, जानिए क्या मिलेगा इनमें खास

    टाटा मोटर्स ने अपनी सभी एसयूवी कारों के स्पेशल लिमिटेड एडिशन उतारने की घोषणा की है। इन्हें 'काजीरंगा एडिशन' नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह स्पेशल एडिशन पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी कार के लिए जल्द उपलब्ध होंगे। कंपनी अपने पंच काजीरंगा एडिशन से दो दिवसीय आईपीएल 2022 ऑक्शन इवेंट के दौरान पर्दा पहले ही उठा चुकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 16, 2022 19:29 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2022 19:29 IST
    last updated onFeb 16, 2022 19:29 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा के हाल ही में जारी हुए टीज़र में फ्रंट फेंडर पर राइनो बैजिंग देखने को मिली थी।
    • पंच के स्पेशल एडिशन में डोर सिल गार्ड पर 'काजीरंगा' बैजिंग दी गई थी।
    • टाटा अपनी इनके इंटीरियर में भी कई कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है।
    • सभी मॉडल्स में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने जारी रह सकते हैं। 
    • टाटा इनकी प्राइस रेगुलर मॉडल्स से ज्यादा रख सकती है। 

    टाटा मोटर्स ने अपनी सभी एसयूवी कारों के स्पेशल लिमिटेड एडिशन उतारने की घोषणा की है। इन्हें 'काजीरंगा एडिशन' नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह स्पेशल एडिशन पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी कार के लिए जल्द उपलब्ध होंगे। कंपनी अपने पंच काजीरंगा एडिशन से दो दिवसीय आईपीएल 2022 ऑक्शन इवेंट के दौरान पर्दा पहले ही उठा चुकी है।

    इसके बाद कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें पंच काजीरंगा एडिशन को दिखाया गया था। अब कंपनी ने पंच, नेक्सन और हैरियर के स्पेशल एडिशन का टीज़र वीडियो जारी किया है। इस टीज़र वीडियो में इन सभी कारों को नए गोल्डन शेड (ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ) में दिखाया गया है। इन कारों में राइनोसिरोस बैजिंग भी दी गई है जिसके लिए काजीरंगा काफी फेमस है।

    इससे पहले जारी हुए वीडियो में पंच का डोर सिल गार्ड नज़र आया था जिस पर राइनो एम्ब्लम के साथ काजीरंगा भी लिखा हुआ था। हालांकि, इसका इंटीरियर डिटेल में शोकेस नहीं किया गया था, लेकिन अनुमान है कि कंपनी इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव (जैसे नए डिज़ाइन की अपहोल्स्ट्री) कर सकती है।

    इन सभी एसयूवी कारों के इंजन ऑप्शंस में बदलाव होने की संभावना नहीं है। यहां देखें इन एसयूवी कारों के साथ मिलने वाले इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस:-

    • पंच - 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस/113 एनएम);  5-स्पीड एमटी स्टैंडर्ड और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल
    • नेक्सन - 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (120 पीएस/170 एनएम) और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल (110 पीएस/260 एनएम)। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी स्टैंडर्ड और 6-स्पीड एएमटी ऑप्शनल
    • हैरियर और सफारी - 2-लीटर डीजल (170 पीएस/350 एनएम), 6-स्पीड एमटी स्टैंडर्ड और 6-स्पीड एटी ऑप्शनल

    टाटा की इन एसयूवी कारों के लिमिटेड एडिशन मॉडल्स की प्राइस स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में पंच और नेक्सन की प्राइस क्रमशः 5.64 लाख रुपए और 7.39 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं, हैरियर की कीमत 14.49 लाख रुपए से शुरू है, जबकि सफारी की प्राइस हैरियर से 50,000 रुपए ज्यादा से शुरू होती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है