• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक स्टैंडर्ड मॉडल वाले दो वेरिएंट एक्सएम और एक्स-टी में उपलब्ध होगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 08, 2019 15:09 ist
    info icon
    published onJul 08, 2019 15:04 IST
    last updated onJul 08, 2019 15:09 IST
    666 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tigor EV

    टाटा ने टिगॉर के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। यह स्टैंडर्ड मॉडल वाले दो वेरिएंट एक्स-एम और एक्स-टी में उपलब्ध होगी। हालांकि, टिगॉर इलेक्ट्रिक को केवल कमर्शियल उपयोग लेने वालों लिए ही पेश किया जाएगा। निजी ग्राहकों के लिए यह कार फिलहाल उपलब्ध नहीं होगी। मगर, ज़ूमकार के ज़रिए इस कार को रेंटल बेसिस पर लिया जा सकेगा। 

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    टिगॉर पेट्रोल

    टिगॉर डीज़ल

    टिगॉर इलेक्ट्रिक

    एक्सएम

    5.94 लाख रुपये, 6.39 लाख रुपये (एएमटी) 

    6.84 लाख रुपये 

    9.99 लाख रुपये

    एक्सटी

    6.24 लाख रुपये

    7.14 लाख रुपये

    10.09 लाख रुपये

    टिगॉर ईवी की कीमतों में टीसीएस, डीपीसीसी (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति), प्रोत्साहन राशि (केवल दिल्ली में) और सरकार की फेम-II प्रोत्साहन राशि शामिल है। इसकी कीमत पेट्रोल एएमटी और डीज़ल वेरिएंट से क्रमश: 3.6 लाख व 3.15 लाख रुपये ज्यादा है। 

    Tata Tigor EV

    टिगॉर इलेक्ट्रिक दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल के समान नज़र आती है। इसमें 40 पीएस पावर देने वाली 30 किलोवाट की बैट्री दी गई है। यह 105 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सिंगल चार्जिंग के बाद टिगॉर इलेक्ट्रिक को 140 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड महज़ 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैट्री को स्टैंडर्ड एसी सॉकेट से फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जिंग के ज़रिए इसे 90 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टिगॉर ईवी तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लू और सिल्वर में उपलब्ध है। जबकि, इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6 कलर का विकल्प दिया गया है। टिगॉर ईवी के साथ कंपनी 3 साल या 1,25,000 किलोमीटर की वारन्टी भी दे रही है।

    Tata Tigor EV

    टिगॉर ईवी में कंपनी ने रेग्यूलर मॉडल वाले फीचर ही दिए हैं, इस लिस्ट में अलॉय व्हील और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह नॉन टच डिस्प्ले और ब्लूटूथ से लैस साउंड सिस्टम भी दिया गया है। टिगॉर ईवी में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड टिगॉर में यह फीचर केवल टॉप वेरिएंट एक्सजेड प्लस में ही उपलब्ध है। सेफ्टी के लिहाज़ से टिगॉर ईवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    Tata Tigor EV Prices Revealed, But There’s A Catch

    यह भी पढ़ें:सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों से घटाई जीएसटी, टैक्स में भी दी छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगोर ईवी 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है