• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल एक्सप्रेस-टी नाम से होगा लॉन्च,केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध रहेगी ये कार

    इस फेसलिफ्ट सेडान का डिजाइन टिएगो और टिगॉर के रेगुलर मॉडल जैसा रखा गया है और इसे एक इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश करने के लिए कंपनी ने कहीं कहीं कुछ स्पेशल हाइलाटिंग भी की है।

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 15, 2021 18:56 ist
    info icon
    published onJul 15, 2021 18:56 IST
    last updated onJul 15, 2021 18:56 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने टिगॉर ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है जिसे इस बार एक्सप्रेस-टी नाम से बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ये इलेक्ट्रिक सेडान टाटा के सब ब्रांड एक्सप्रेस के जरिए बेची जाएगी और केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

    इसमें ग्लॉस ब्लैक कलर की ग्रिल दी गई है जिसमें नेक्सन ईवी की तरह लाइट ब्लू कलर के एसेंट्स भी मौजूद हैं। इसके फेंडर पर ईवी स्टिकर भी लगाया गया है। इसके इंटीरियर में ब्लैक कलर की फिनिशिंग की गई है और अंदर भी ब्लू कलर के एसेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।

    अब से एक्सप्रेस ब्रांड के बैनर तले लॉन्च होने वाली कारों में कंपनी 'एक्सप्रेस'नाम का लोगो भी देगी।

    टाटा ने एक्सप्रेस-टी में दो तरह की बैट्री के ऑप्शन रखे हैं जिनमें 16.5 केडब्ल्यूएच और 21.5 केडब्ल्यूएच शामिल है। जहां इसके 16.5 केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन की रेंज 165 किलोमीटर होगी और इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 90 मिनट का समय लगेगा। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार के 21.5 केडब्ल्यूएच वाले वर्जन की रेंज 213 किलोमीटर होगी और इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 110 मिनट लगेंगे। ये आंकड़े एआरएआई ने जारी किए हैं और इनकी रियल वर्ल्ड टेस्टिंग के बाद ही असल आंकड़े सामने आ पाएंगे। दोनों ही मॉडल्स फास्ट चार्जिंग के साथ साथ 15 एम्पियर के प्लग इन चार्जर से भी चार्ज हो सकेंगे।

    यह भी पढ़ें:मैजंटा पावर चार्जग्रिड 2022 तक सेटअप करेगी 4,000 चार्जिंग फैसिलिटीज़

    इस नई इलेक्ट्रिक कार में ड्युल एयरबैग्स,एबीएस के साथ ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस-टी में एसी का फीचर भी स्टैंडर्ड दिया गया है। 

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार को टाटा पावर के चार्जिंग इकोसिस्टम का भी काफी फायदा मिलेगा। टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक की प्राइस इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल जितनी ही रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगोर ईवी 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है